फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पर्दे पर भी रंग जमाएगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की रियल लाइफ जोड़ी, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिला ये बड़ा मौका

Tue, 03 Aug 2021 01:09 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 03 Aug 2021 01:09 PM IST
विज्ञापन
Richa chadha and ali fazal girls will be girls  the only indian film selected for gotham week
अली फजल, ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी सिनेमा की चर्चित जोड़ी अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अभिनेता अली फजल की पहली फिल्म 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' की स्क्रिप्ट इस साल गोथम वीक के लिए चुनी गई एकमात्र भारतीय फिल्म है। यह फिल्म शुचि तलाती ने लिखी है और इसे निर्देशित भी वही करने वाली हैं। इस साल के गोथम वीक में अंतर्राष्ट्रीय फीचर सेक्शन के हिस्से के रूप में स्क्रिप्ट का चयन किया गया है।



'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' का निर्माण ऋचा चड्ढा और अली फजल, संजय गुलाटी और पूजा चौहान के साथ क्लेयर चेसग्ने एक इंडो-फ्रेंच कोप्रोडक्शन के तौर पर करने जा रहे हैं। टीम ने हाल ही में एक वीडियो/टीजर देहरादून में शूट किया था जिससे उन्हें उम्मीद है कि गोथम वीक और उसके बाद इस फिल्म के लिए धन राशि जमा करने में मदद मिलेगी। स्क्रिप्ट इस साल की शुरुआत में बेर्लीनेल स्क्रिप्ट स्टेशन पर थी और यह जेरूसलम फिल्म लैब के लिए चुनी गई एकमात्र भारतीय फिल्म भी है। ये फिल्म लैब इसी महीने के के अंत में प्रस्तावित है।

Richa chadha and ali fazal girls will be girls  the only indian film selected for gotham week
ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस बारे में अभिनेत्री ऋचा कहती है, "हमें उम्मीद है कि गोथम वीक में इस रोमांचक फिल्म को बनाने में हमारे साथ जुड़ने के लिए समान विचारधारा वाले निवेशक और सहयोगी मिल सकेंगे। यह एक नई और नारीवादी कहानी है और मेरा मानना है कि शुची भारतीय सिनेमा में एक नई आवाज है।"

Richa chadha and ali fazal girls will be girls  the only indian film selected for gotham week
शुचि तलाती - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं इस फिल्म को लेकर शुचि कहती है, 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' लैंगिक शक्ति की गतिशीलता और महिला कामुकता से संबंधित हैं और मैंने हमेशा सोचा है कि कहानी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर असर डालने में कामयाह होगी इसलिए मैं इस चयन के बारे में वास्तव में खुश हूं। मुझे उम्मीद है कि गोथम वीक हमारे लिए फंड जुटाने में एक लॉन्चपैड होगा और ज्यादातर महिला क्रू के साथ होने से हमें इसमें मदद मिलेगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Richa chadha and ali fazal girls will be girls  the only indian film selected for gotham week
ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि गोथम वीक एक प्रतिष्ठित वैश्विक फिल्म बाजार है जहां स्थापित और उभरते फिल्म निर्माताओं को फिल्म फाइनेंसरों, फेस्टिवल क्यूरेटर, बिक्री एजेंटों और निर्माताओं के साथ नेटवर्क करने का अवसर मिलता है। यह वार्षिक कार्यक्रम फिल्मों, टेलीविजन और ऑडियो के कुछ बेहतरीन कहानीकारों को एक साथ लाता है जिसे नेटफ्लिक्स, अमेज़ॅन स्टूडियो, ऑडिबल, सैगइंडी और वार्नर मीडिया ने प्रायोजित किया है।

विज्ञापन
Richa chadha and ali fazal girls will be girls  the only indian film selected for gotham week
शुचि, ऋचा चड्ढी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
द गोथम प्रोजेक्ट वीक इस वर्ष 19-24 सितंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। इस संस्करण के लिए दुनिया भर से पंद्रह अंतरराष्ट्रीय फिल्म स्क्रिप्ट का चयन किया गया है, जिनमें से एक 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed