फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महंगा तोहफा: राज कुंद्रा ने वेलेंटाइन डे पर दिया था शिल्पा शेट्टी को 100 करोड़ का तोहफा, खुशी से झूम उठी थीं एक्ट्रेस

Tue, 03 Aug 2021 12:28 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 03 Aug 2021 12:28 PM IST
विज्ञापन
Raj kundra gave 100 crores IPL Team to wife shilpa shetty on valentines day Expensive Gift
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें  एप पर रिलीज करने के आरोप में 19 जुलाई को क्राइम ब्रांच ने लंबी चली पूछताछ के बाद शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था। तबसे ही लगातार राज कुंद्रा को लेकर कई नए खुलासे हो रहे हैं। लेकिन आज हम आपको इस विवाद से नहीं बल्कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा से जुड़े एक ऐसे इंसिडेंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सुनने के बाद निश्चित रूप से आप काफी हैरान हो जाएंगे।



राज कुंद्रा ने दिया शिल्पा को 100 करोड़ का गिफ्ट

बॉलीवुड में भी सौ करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए हमारे सितारों को काफी मशक्कत करनी पड़ती हैं। लेकिन राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी को 100 करोड़ का तोहफा देकर पूरी तरह से हैरान  कर दिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार राज कुंद्रा ने साल 2009 में वैलेंटाइन के मौके पर शिल्पा शेट्टी को एक ऐसा नायाब तोहफा दिया जिससे सबके होश उड़ गए। दरअसल रिपोर्ट्स की माने तो उन्होने शिल्पा शेट्टी को 100 करोड़ रुपए में आईपीएल (IPL) टीम खरीदकर दी थी। 2009 में राज और शिल्पा राजस्थान रॉयल्स टीम के को-ओनर बने थे. 

Raj kundra gave 100 crores IPL Team to wife shilpa shetty on valentines day Expensive Gift
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला मुंबई

शिल्पा ने बताया था इंटेलिजेंट बिजनेस स्ट्रेटेजी का हिस्सा

रिपोर्ट्स के अनुसार राज कुंद्रा ने शिल्पा को ये तोहफा वैलेंटाइन के मौके पर दिया था। एक मीडिया से खास बातचीत के दौरान शिल्पा ने इसे राज कुंद्रा की इंटेलिजेंट बिजनेस स्ट्रेटेजी का हिस्सा कहा था। आर्थिक मंदी के उस दौर में जब शिल्पा शेट्टी से 100 करोड़ रुपए के इनवेस्टमेंट से जुड़ा सवाल किया गया तो उन्होने कहा, ‘इन्वेस्टर तब बुद्धिमान कहा जाता है जब आपको इन्वेस्ट करने से पहले डर ना लगे।

Raj kundra gave 100 crores IPL Team to wife shilpa shetty on valentines day Expensive Gift
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : Twitter

शिल्पा ने कहा बिलकुल डर नहीं है

क्योंकि मंदी के समय में हर किसी के मन में अपने पैसे डूबने का डर सताता है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ऐसे में जब शिल्पा शेट्टी से ये सवाल किया गया कि क्या उन्हें इतने बड़े इन्वेस्टमेंट का डर नहीं हैं तो शिल्पा ने जवाब देते हुए कहा,’ मुझे डर बिलकुल भी नहीं है क्योंकि राजस्थान रॉयल्स एक बहुत ही अच्छी टीम है और जैसा मैंने कहा,  आर्थिक मंदी हो, कुछ भी हो, क्रिकेट कभी भी आउट ऑफ स्टाइल नहीं होगा’।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj kundra gave 100 crores IPL Team to wife shilpa shetty on valentines day Expensive Gift
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा शेट्टी ने राज के महंगे तोहफे पर दिया ये जवाब

रिपोर्ट्स के मुताबिक जब शिल्पा शेट्टी से रिपोर्टर ने ये पूछा कि वो वैलेंटाइन गिफ्ट के रूप में राजस्थान रॉयल्स को प्रेजेंट के रूप में पाकर खुश हैं तो शिल्पा ने इस बात का जवाब देते हुए कहा था कि, ‘यह तोहफा काफी महंगा है, मुझे काफी खुश होना चाहिए’। ऐसा कहने के बाद शिल्पा हंसने लगी।

विज्ञापन
Raj kundra gave 100 crores IPL Team to wife shilpa shetty on valentines day Expensive Gift
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

राज ने कहा दोनों के लिए है तोहफा

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बारे में बातचीत करते हुए राज कुंद्रा ने कहा, ‘ये गिफ्ट मेरी तरफ से नहीं था ये शिल्पा शेट्टी की तरफ से भी है। तो ये गिफ्ट हम दोनों के लिए है और मुझे इस बात का पूरा-पूरा यकीन है कि दोनों के लिए ही ये अब तक का सबसे महंगा तोहफा है। वैसे ऐसा पहली बार नहीं है जब शिल्पा को इंप्रेस करने के लिए राज कुंद्रा ने उन्हें इतना महंगा तोहफा दिया है इससे पहले भी वह उन्हें 3 करोड़ कि अंगूठी, बुर्ज खलीफा में घर सहित कई महंगे तोहफे दे चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed