{"_id":"5e4f52478ebc3ef288717601","slug":"richa-chadha-and-ali-fazal-will-get-married-on-april-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं ऋचा चड्ढा और अली फजल, शादी की तारीख हुई तय !","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं ऋचा चड्ढा और अली फजल, शादी की तारीख हुई तय !
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 21 Feb 2020 09:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Richa chadha and Ali fazal
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अभिनेता अली फजल एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। इन दोनों ने एक साथ फिल्म फुकरे सीरीज में भी काम किया है। बीते कुछ दिनों से ऋचा चड्ढा और अली फजल की जल्द शादी करने की खबरें आ रही हैं। अब इन दोनों की शादी की तारीख भी तय हो गई है। ऐसे में ऋचा चड्ढा और अली फजल के फैंस के बीच इन दोनों की शादी को लेकर काफी उत्साह है।
2 of 4
Richa chadha and Ali fazal
- फोटो : file photo
अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक ऋचा चड्ढा और अली फजल अप्रैल महीने की 15 तारीख के आसपास शादी कर सकते हैं। इन दोनों कलाकारों ने कोर्ट मैरिज करने का फैसले किया है। खबर के मुताबिक ऋचा चड्ढा और अली फजल ने अपने परिवारवालों से सलाह लेने के बाद दिल्ली में कोर्ट मैरिज करने का फैसला किया है। इसके बाद ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी, जिसमें बॉलीवुड सितारे शामिल होंगे।
3 of 4
ऋचा चड्ढा और अली फजल
- फोटो : file photo
ऋचा चड्ढा और अली फजल अपनी शादी की तीन जगह रिसेप्शन पार्टी देंगे। वह पहले दिल्ली, इसके बाद लखनऊ और मुंबई में भी रिसेप्शन पार्टी करेंगे। इन दोनों कलाकार का परिवार दिल्ली और लखनऊ में रहता है। खबर के मुताबिक दिल्ली के बाद ऋचा चड्ढा और अली फजल लखनऊ में 18 अप्रैल को रिसेप्शन पार्टी करेंगे। इसके बाद मुंबई में रिसेप्शन पार्टी होगी जिसमें इन दोनों के खास दोस्त बॉलीवुड सितारे शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Richa chadha and Ali fazal
- फोटो : file photo
हालांकि अभी तक मुंबई में होने वाली रिसेप्शन पार्टी की तारीफ तय नहीं हुई है। गौरतलब है कि ऋचा चड्ढा और अली फजल एक-दूसरे को साल 2013 से जानते हैं। वहीं साल 2015 से ये दोनों रिश्ते में है, लेकिन साल 2017 में ऋचा चड्ढा और अली फजल अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा की थी। अली और ऋचा दो फिल्में एक साथ कर चुके हैं, जिसमें फुकरे (2013) और फुकरे रिटर्न्स (2017) शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।