रविवार को कोरोना वायरस के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनता कर्फ्यू अपील का जबरदस्त असर देखने को मिला। पूरे देश में लोगों ने अपने घरों में रहकर इसका समर्थन किया। सड़कें सूनसान रहीं और पुलिस प्रशासन तैनात रहा। लेकिन इस बीच कुछ लोग ऐसे भी थे जो जनता कर्फ्यू की धज्जियां उड़ते नजर आए। बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है।
पांच बजते ही लोगों ने उड़ाई जनता कर्फ्यू की धज्जियां, बॉलीवुड एक्ट्रेस बोलीं- बेवकूफी की सारी हदें पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के कई हिस्सों से ऐसे वीडियो सामने आए जिनमें लोग पांच बजते ही सड़कों पर निकल आए हैं और भीड़ लगाने लगे। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की हस्तियां इसे देखकर हैरान हैं। ऋचा चड्ढा ने एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है जिसमें लोगों का झुंड सड़क पर नजर आ रहा है। ऋचा ने इस पर हैरानी भी जताई है।
ऋचा चड्ढा ने एक वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा है, 'बेवकूफी की सारी हदें पार। यह तो जनता कर्फ्यू के उलट है।' अब लोग इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
Stupid level max. This is the opposite of a #jantacurfew https://t.co/S2bpUVhLge
बता दें कि कोरोना वायरस के चलते दिल्ली समेत कई राज्यों में लॉकडाउन कर दिया गया है। रविवार को कोरोना के 26 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 360 हो गई है। मृतकों की संख्या बढ़कर 7 तक पहुंच गई है।
कोरोना का प्रकोप झेल रहीं कनिका के बारे में नहीं पता होंगी ये पांच बातें, दी सनी लियानी के कई गानों को आवाज