{"_id":"5f7d63fb8c6f92443735a5ad","slug":"richa-chadha-arunoday-singh-feature-in-lahore-confidential","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौनी रॉय के लंदन धमाके के बाद अब निशाने पर पाकिस्तान, लखनऊ में शुरू हुई इस जासूसी फिल्म की शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मौनी रॉय के लंदन धमाके के बाद अब निशाने पर पाकिस्तान, लखनऊ में शुरू हुई इस जासूसी फिल्म की शूटिंग
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 07 Oct 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
लाहौर कॉन्फिडेंशियल के सेट से तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी ओरिजिनल फिल्म 'लंदन कॉन्फिडेंशियल' की कामयाबी को देखते हुए देसी ओटीटी जी5 (ZEE5) ने अब इसे एक सीरीज में बदलने का फैसला किया है। 'लंदन कॉन्फिडेंशियल' में अभिनेत्री मौनी राय को एक खुफिया एजेंट की तौर पर दिखाया गया जो भारत चीन सीमा के करीब वायरस फैलाने की साजिश का पर्दाफाश करने में लगी है। इस फिल्म के बाद अब ये कहानी पाकिस्तान पहुंच रही है। सीरीज की अगली फिल्म की शूटिंग लखनऊ में शुरू हो चुकी है।
2 of 5
लाहौर कॉन्फिडेंशियल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ने अपनी जिस अगली फिल्म 'लाहौर कॉन्फिडेंशियल' की आधिकारिक घोषणा की है, उसका निर्देशन चर्चित निर्देशक कुणाल कोहली कर रहे हैं। फिल्म में अरुणोदय सिंह के अलावा ऋचा चड्ढा और करिश्मा तन्ना मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे। इस फिल्म की कहानी पहली फिल्म की तरह जासूसी पर आधारित तो होगी ही साथ ही इसमें प्रेम कहानी का भी एक एंगल जोड़ा गया है।
3 of 5
लाहौर कॉन्फिडेंशियल के सेट से तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जानकारी के मुताबिक फिल्म 'लाहौर कॉन्फिडेंशियल' एक तलाकशुदा भारतीय महिला की कहानी है जो अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में अटकी हुई है। उसे उर्दू साहित्य से बहुत लगाव है। इसके अलावा वह जासूसी का काम भी करती है। अचानक उसे पाकिस्तान में एक मिशन पर भेजा जाता है। थ्रिलर के साथ साथ फिल्म में राष्ट्रभक्ति का भी एक संदेश दिया जाएगा। सभी कलाकारों के साथ निर्देशक कुणाल कोहली ने इस फिल्म की शूटिंग बीते रविवार से लखनऊ में शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लाहौर कॉन्फिडेंशियल के सेट से तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘अमर उजाला’ को सेट से मिली शूटिंग की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शूटिंग के दौरान सरकार की तरफ से जारी किए गए स्वास्थ्य संबंधी दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए सीमित कर्मचारियों को सेट पर आने की अनुमति है।
विज्ञापन
5 of 5
लाहौर कॉन्फिडेंशियल के सेट से तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कभी हिंदी सिनेमा के मोस्ट फेवरिट डायरेक्टर रहे कुणाल कोहली के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण फिल्म है। वह कहते भी हैं कि एक ही फिल्म में स्कूल से शुरू होने वाली रोमांटिक कहानी को एक्शन और थ्रिलर तक पहुंचाना बहुत चुनौतीपूर्ण काम है। उन्होंने बताया कि आमिर खान और काजोल की फिल्म 'फना' के बाद यह उनका दूसरा प्रोजेक्ट है जिसमें प्रेम कहानी और थ्रिलर को एक साथ दर्शाया जाएगा। फिल्म की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।