सीएए और एनआरसी के विरोध को लेकर उत्तर पूर्वी दिल्ली में जारी हिंसा के कारण मरने वालों की संख्या 20 हो चुकी है। जबकि 189 लोग घायल हैं। सोशल मीडिया भी इस मुद्दे को लेकर बंटा हुआ दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल कई वीडियो में ये देखा जा सकता है कि किस तरह पुलिस पर पत्थरबाजी की जा रही है।
ऋचा चड्ढा ने ट्वीट कर की उपद्रवियों की निंदा, कहा- 'हिंदू होने के नाते कर्म पर भरोसा करती हूं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ लोग इस हिंसक प्रदर्शन के समर्थन में दिख रहे हैं तो कुछ इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं। इस कानून को लेकर इसके समर्थक और विरोधी आमने-सामने आ गये हैं। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का एक ट्वीट वायरल हो रहा है। ऋचा ने अपने इस ट्वीट के जरिए दिल्ली में हुई हिंसा में उपद्रवियों पर निशाना साधने की कोशिश की है।
ऋचा ने लिखा है- 'आपके हाथ पर खून लग गया। क्या आप जानते हैं आप कौन हैं? एक सच्चा हिंदू होने के नाते, मैं कर्म पर विश्वास रखती हूं और यह आपके अगले जन्म का इंतजार नहीं करता, इसके परिणाम जल्दी ही आपके सामने आएंगे। एक बीमारी की तरह, दर्द, पीड़ा के रूप में आपने इसे कमाया है आप यहां दूसरों की हत्या का जश्न मना रहे हैं।'
You got blood on your hands...you know who you are. As a true Hindu, I believe in karma. And it won’t wait till your next birth, it will manifest soon...as disease, penury, pain...you’d have earned this, like you’re earning extra money right now,celebrating the murder of others.
इससे पहले ऋचा ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए भी ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, "क्योंकि, फोटो खिंचवाना दंगों से ज्यादा जरूरी है।'' ऋचा का यह ट्वीट मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आया था।
बता दें दिल्ली में हुई हिंसक घटना की चौतरफा निंदा हो रही है। कई फिल्मी सितारे भी इस घटना के लिए दिल्ली सरकार सहित बीजेपी की आलोचना कर रहे हैं। बॉलीवुड के कई कलाकारों ने दिल्ली में हुई इस हिंस्सा पर गुस्सा जाहिर किया है।