अभिनेत्री ऋचा चड्ढा की आने वाली फिल्म 'मैडम चीफ मिनिस्टर' लगातार विवादों में बनी हुई है। बीते दिनों फिल्म का एक पोस्टर रिलीज किया था जिसमें ऋचा हाथ में झाड़ू पकड़े नजर आई थीं, जिस पर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी। अभिनेत्री के मुताबिक अब उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। साथ ही कई लोगों ने उनकी जीभ काटने पर ईनाम भी घोषित कर दिया है।
ऋचा चड्ढा की जीभ काटने पर रखा ईनाम, गोली मारने की दी जा रही धमकी
ऋचा चड्ढा ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उनकी फिल्म के पोस्टर जलाने की बात कही जा रही है। घर के शीशे तोड़ने को कहा जा रहा। इतना ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। ऋचा ने कहा कि अब तो ये बॉलीवुड का हिस्सा बन गया है।
इसके अलावा अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपनी ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट को रिट्वीट किया है जिसमें कुछ कटिंग नजर आ रही हैं। इसमें ऋचा चड्ढा की जुबान काटने पर ईनाम देने की बात कही जा रही है। इस पर स्वरा ने लिखा है, 'यह बहुत शर्मनाक है और बिना किसी अनिश्चित शब्दों के इसकी निंदा की जानी चाहिए। आपके पास एक फिल्म के साथ वैचारिक मुद्दे और समस्याएं हो सकती हैं लेकिन यह आपराधिक धमकी और हिंसा के लिए उकसाना है। अम्बेडकरवादी, दलित, नारीवादी और सिर्फ समझदार लोग इसके खिलाफ खड़े हो जाओ।'
This is absolutely shameful & to be condemned in no uncertain terms. You can have ideological issues & problems with a film but this is criminal intimidation & incitement to violence. Ambedkarites, Dalit feminists & just sane people- stand up & call this out! @RichaChadha #NotOk https://t.co/sJs6c9V53J
माफी मांग चुकी हैं ऋचा चड्ढा
अपने फिल्म के पोस्टर के लिए ऋचा चड्ढा माफी मांग चुकी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि कि उनके पोस्टर की काफी आलोचना की गई। यह एक एक सीन था, जो कई लोगों को दलितों को दर्शाने का घिसा-पिटा तरीका लगा। इसे बहुत से लोगों ने दलितों को लेकर रूढ़िवादी सोच समझा है।
फिल्म ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ लीड किरदार कर रहीं ऋचा चड्ढा का किरदार इस फिल्म में उत्तर प्रदेश की एक पूर्व मुख्यमंत्री से प्रेरित बताया जा रहा है। फिल्म 22 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
अक्षय कुमार संग शादी से पहले ट्विंकल ने निकलवाई थी अभिनेता की मेडिकल हिस्ट्री, डिंपल कपाड़िया ने रखी थी ऐसी शर्त