फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Richa Chadha: ऋचा चड्ढा ने स्पेशल मैरिज एक्ट के इस नियम पर जताई आपत्ति, बोलीं- बहुत बेतुका है यह

Wed, 18 Oct 2023 09:08 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 18 Oct 2023 09:08 AM IST
विज्ञापन
Richa Chadha opens up on interfaith wedding with Ali Fazal says We were able to avoid unwanted attention
ऋचा चड्ढा-अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

ऋचा चड्ढा और अली फजल बॉलीवुड के चहेते कपल्स में शुमार हैं। दोनों ही अपने-अपने काम में कमाल कर रहे हैं। एक तरफ अली फजल फिल्म 'खुफिया' में अपने किरदार के लिए तारीफ लूट रहे हैं तो वहीं ऋचा 'फुकरे 3' में एक बार फिर भोली पंजाबन बनकर नजर आई हैं। हाल ही में ऋचा ने अपनी शादी को लेकर कई जानकारियां साझा कीं। मालूम हो कि दोनों ने वर्ष 2020 में शादी रचाई थी। इसके दो साल बाद इन्होंने सार्वजनिक रूप से अपनी शादी का एलान किया। ऋचा-अली करीब दो साल तक अपनी शादी को सीक्रेट कैसे रख पाए, इसे लेकर हाल ही में उन्होंने चुप्पी तोड़ी।

Richa Chadha opens up on interfaith wedding with Ali Fazal says We were able to avoid unwanted attention
अली फजल और ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि ऋचा और अली दोनों अलग-अलग धार्मिक पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में इन्होंने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की। इस बारे में बॉलीवुड बबल से बात करते हुए ऋचा ने कहा, 'इसमें आपका नाम महीनेभर तक नोटिस बोर्ड पर डिस्प्ले होता है। मुझे लगता है कि यह एक बेतुका नियम है, क्योंकि भारत में शादी से जुड़ी ऑनर किलिंग जैसी समस्याएं काफी ज्यादा हैं। यह नोटिस सार्वजनिक रूप से जारी किया जाता है'। 

Richa Chadha opens up on interfaith wedding with Ali Fazal says We were able to avoid unwanted attention
ऋचा चड्ढा, अली फजल - फोटो : इंस्टाग्राम

ऋचा ने आगे कहा, 'हमारी शादी सीक्रेट बनी रही। संयोगवश कोविड महामारी के कारण उस दौरान कोई भी फैमिली कोर्ट में नहीं जा रहा था। यह हमारी खुशकिस्मती थी कि हम अनचाही अटेंशन से बचे रहे, क्योंकि यह मामले आमतौर पर सार्वजनिक हो जाते हैं और इन्हें रोका नहीं जा सकता'।
Dia Mirza-Sahil Sangha: स्क्रिप्ट के बहाने हुई थी दीया-साहिल की मुलाकात, किसी फिल्म सा रहा दोनों का रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Richa Chadha opens up on interfaith wedding with Ali Fazal says We were able to avoid unwanted attention
अली फजल, ऋचा चड्ढा - फोटो : Instagram

ऋचा से जब शादीशुदा जिंदगी को लेकर पूछा गया तो उन्होंने इसे बेहद खूबसूरत बताया। ऋचा और अली ने 2020 में ही अपनी शादी की तैयारी की थी, लेकिन कोविड महामारी के कारण इसे पोस्टपोन किया गया। हालांकि, कानूनी तौर पर वे शादी के बंधन में बंध गए थे, लेकिन इस बात को सीक्रेट रखा गया। इसके बाद वर्ष 2022 में दोनों ने दोस्तों और परिवार के साथ इसका जश्न मनाया।
Farhan Akhtar: जिंदगी ना मिलेगी दोबारा के सीक्वल पर फरहान अख्तर का बड़ा हिंट, ऋतिक-अभय के कमेंट ने बढ़ाई हलचल

विज्ञापन
Richa Chadha opens up on interfaith wedding with Ali Fazal says We were able to avoid unwanted attention
ऋचा चड्ढा, अली फजल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि दोनों जल्द ही अपनी शादी की डॉक्यूमेंट्री 'RiAlity' में नजर आएंगे। इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। अपनी शादी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर अली ने एक बयान में कहा था, ' यह इसका प्रमाण है कि प्यार हमेशा सही नहीं होता है, लेकिन यह हमेशा पर्याप्त होता है। इसमें दुनिया को बदलने की ताकत है। इस डॉक्यूमेंट्री में हमारी खूबसूरत यात्रा को संजोया गया है'।
Mehreen Pirzada: 'सुल्तान ऑफ दिल्ली' पर हुआ बवाल, मैरिटल रेप को 'एडल्ट सीन' बताने पर ट्रोल्स पर भड़कीं मेहरीन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed