फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मानहानि केस में ऋचा चड्ढा को मिली जीत, पायल घोष बोलीं- 'फैसला अभी विचाराधीन तो जीतने का दावा...'

Fri, 09 Oct 2020 10:27 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 09 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Richa Chadha reveals she had won the defamation case against Payal Ghosh, but actress questions how can Richa   Chadha claim to have won the case when the verdict is not out yet
ऋचा चड्ढा, पायल घोष - फोटो : instagram: therichachadha/ iampayalghosh

ऋचा चड्ढा और पायल घोष इन दिनों आमने-सामने हैं। पायल घोष ने बीते दिनों फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का जिक्र किया था। इसके बाद अभिनेत्री ने पायल घोष के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया। वहीं बॉम्बे हाई कोर्ट में पायल घोष ने ऋचा चड्ढा ने बिना शर्त माफी मांग ली है, लेकिन कोर्ट से बाहर आने के पायल घोष ने माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया।

Richa Chadha reveals she had won the defamation case against Payal Ghosh, but actress questions how can Richa   Chadha claim to have won the case when the verdict is not out yet
ऋचा चड्ढा - फोटो : amar ujala

अब ऋचा चड्ढा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले की कॉपी को साझा करते हुए बताया है कि वह केस जीत गई हैं। उन्होंने फैसले के कॉपी साझा करते हुए पोस्ट में लिखा, 'हम जीत गए, सत्यमेव जयते ! मैं बॉम्बे हाईकोर्ट की आभारी हूं। यह फैसला अब सार्वजनिक रिकॉर्ड में है। आसानी से हाई कोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आपके समर्थन के लिए शुक्रिया। अगली सुनवाई 12 अक्तूबर को है, जोकि इस फैसले में बताया गया है।' 

View this post on Instagram

WE WON! Satyamev Jayate! Grateful to the Hon. Bombay High Court for justice ! The order is now in public record, freely available for all on the High Court website. Thank you for your support, next hearing (for settlement) is on the 12th as is mentioned in the order. 🙏🏽

A post shared by Richa Chadha (@therichachadha) on

Richa Chadha reveals she had won the defamation case against Payal Ghosh, but actress questions how can Richa   Chadha claim to have won the case when the verdict is not out yet
पायल घोष - फोटो : instagram/iampayalghosh

ऋचा चड्ढा के इस पोस्ट के बाद पायल घोष ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'जब फैसला विचाराधीन है और अभी तक आया नहीं है तो मिस चड्ढा कैसे केस जीतने का दावा कर सकती हैं। मैं 12 अक्तूबर को मामले को निपटाने के लिए हाई कोर्ट के सुझाव को मानने के लिए सहमत हूं। "अदालत की अवमानना" के लिए जीत की राशि का झूठा दावा किया जा रहा है।' सोशल मीडिया पर ऋचा चड्ढा का पोस्ट और पायल घोष का ट्वीट वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Richa Chadha reveals she had won the defamation case against Payal Ghosh, but actress questions how can Richa   Chadha claim to have won the case when the verdict is not out yet
अनुराग कश्यप, ऋचा चड्ढा, पायल घोष - फोटो : Instagram/anuragkashyap10, Instagram/therichachadha, ANI

दोनों अभिनेत्रियों के फैंस भी उनके पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष ने बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया कि उन्होंने अपने बयान पर ऋचा चड्ढा से बिना शर्त माफी मांग ली है। चड्ढा के वकील ने कहा कि वह माफीनामा स्वीकार करती हैं। लेकिन कोर्ट से बाहर आते ही पायल घोष के तेवर अचानक बदल गए और उन्होंने ऋचा से माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Richa Chadha reveals she had won the defamation case against Payal Ghosh, but actress questions how can Richa   Chadha claim to have won the case when the verdict is not out yet
पायल घोष - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान ऋचा चड्ढा से माफी मांगने के लिए तैयार हुईं अभिनेत्री पायल घोष के तेवर अब बदल गए। पायल ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया। पायल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं किसी से माफी नहीं मांग रही। मैंने न तो कुछ गलत किया है और न ही किसी के खिलाफ कोई गलतबयानी की है। मैंने वही कहा, जो अनुराग कश्यप ने मुझसे कहा था।'

पढ़ें: अनुभव सिन्हा को हिंदुस्तानी भाऊ देंगे ‘बंबई में का बा’ का जवाब, इस दिन रिलीज करेंगे अपना गीत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed