सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

रिचा चड्ढा के बोल्ड अवतार के बावजूद 'कैबरे' को लेकर बढ़ी मुश्किलें

टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 17 May 2016 01:04 PM IST
विज्ञापन
Richa Chadha-starrer Cabaret postponed by two weeks

रिचा चड्ढा अपने आने वाली फिल्म 'कैबरे' को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म में उनके बोल्ड अंदाज के चर्चे हर तरफ हैं। इसके बावजूद इस फिल्म की रिलीज को लेकर निर्माता-निर्देशक कुछ तय नहीं कर पा रहे हैं।

Trending Videos

मुश्किल में फंसी रिचा चड्ढा की 'कैबरे'

Richa Chadha-starrer Cabaret postponed by two weeks
- फोटो : youtube

इस तरह की खबर थी कि कैबरे की रिलीज आगे बढ़ सकती है। ऐसा ही हुआ है। निर्माता पूजा भट्ट् ने साफ कहा था कि फिल्म के प्रमोशन पर साथी निर्माता टी-सीरीज और वेव ग्रुप सही ढंग से ध्यान नहीं दे रहे और जरूरी खर्च नहीं कर रहे हैं। ऐसे में पूजा 27 मई को फिल्म रिलीज करने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुश्किल में फंसी रिचा चड्ढा की 'कैबरे'

Richa Chadha-starrer Cabaret postponed by two weeks
पूजा साथी निर्माताओं को प्रमोशन पर और खर्च करने के लिए मनाने में सफल रही हैं। रिलीज दो हफ्ते आगे बढ़ गई है। कैबरे अब 10 जून को सिनेमाघरों में लगेगी।

मुश्किल में फंसी रिचा चड्ढा की 'कैबरे'

Richa Chadha-starrer Cabaret postponed by two weeks
- फोटो : youtube

पूजा के अलावा बाकी दो निर्माता फिल्म से खुश नहीं हैं। उन्हें फिल्म पर लगाए जाने वाले धन के लौटने की गारंटी नहीं दिख रही है क्योंकि फिल्म उनकी उम्मीदों के मुताबिक नहीं है। कैबरे नाम होने के बावजूद फिल्म का संगीत लोगों को आकर्षित नहीं कर सका है। अतः वह इसके प्रचार में धन लगाने से हाथ खींच रहे हैं।

विज्ञापन

मुश्किल में फंसी रिचा चड्ढा की 'कैबरे'

Richa Chadha-starrer Cabaret postponed by two weeks
- फोटो : maxima
जिस्म और जिस्म-2 जैसी फिल्में बना चुकीं पूजा को यह बात खटकी। पिछले हफ्ते फिल्म के प्रमोशन के मुद्दे पर उन्होंने सहयोगी निर्माताओं से बातचीत करके उन्हें समझाया कि फिल्म अच्छी बनी है। फिल्म में ऋचा चड्ढा और गुलशन देवैया मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन कौस्तव नारायण नियोगी ने किया है। उनकी यह पहली फिल्म है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed