फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तय हो गई ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ के आने की तारीख, निर्देशक सुभाष कपूर की नई फिल्म का ये है पहला पोस्टर

Mon, 04 Jan 2021 12:04 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Mon, 04 Jan 2021 12:04 PM IST
विज्ञापन
Richa Chadha starrer Madam Chief Minister theatrically release on Jan 22 here first poster
मैडम चीफ मिनिस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘फंस गया रे ओबामा’, ‘जॉली एलएलबी’ और 'जॉली एलएलबी 2' जैसी हास्य और व्यंग्य से भरपूर सुपर डुपर हिट फिल्में बनाने वाले निर्देशक सुभाष कपूर की नई फिल्म फिल्म ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ के रिलीज का मुहूर्त निकल आया है। फिल्म हिंदी पट्टी के एक सूबे की महिला मुख्यमंत्री के इर्द गिर्द घूमती है जो पुरुष सत्तावादी समाज को किनारे हटा अपना रास्ता खुद बनाती है।

Richa Chadha starrer Madam Chief Minister theatrically release on Jan 22 here first poster
ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ लीड किरदार कर रहीं ऋचा चड्ढा का किरदार इस फिल्म में उत्तर प्रदेश की एक पूर्व मुख्यमंत्री से प्रेरित बताया जा रहा है। फिल्म का जो पोस्टर सोमवार को जारी किया गया, उसमें ऋचा हाथ में झाड़ू और चेहरे पर एक निश्चय की आभा लिए दिखाई दे रही हैं। पोस्टर पर सौरभ शुक्ला और मानव कौल की भी तस्वीरें हैं। मानव कौल ने हाल ही में ओटीटी पर रिलीज फिल्म ‘नेल पॉलिश’ में कमाल का अभिनय किया है।

Richa Chadha starrer Madam Chief Minister theatrically release on Jan 22 here first poster
भूषण कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ को पूरे भारत और विदेश में टी सीरीज रिलीज करने जा रही है। फिल्म के निर्माताओं में अब भूषण कुमार का नाम भी शुमार हो गया है। फिल्म 22 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ‘अमर उजाला’ ने सबसे पहले इस फिल्म की रिलीज अनलॉक के तुरंत बाद होने की जानकारी अपने पाठकों को बीते साल चार नवंबर को ही दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Richa Chadha starrer Madam Chief Minister theatrically release on Jan 22 here first poster
हुमा कुरैशी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जानकारी के मुताबिक सुभाष कपूर इन दिनों इसके अलावा एक और महिला राजनीतिज्ञ की कहानी भी पर्दे पर उतारने जा रहे हैं। वह ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए एक वेब सीरीज की रचना कर रहे हैं जो राजनीति पर आधारित होगी। इस वेब सीरीज का शीर्षक सुभाष ने 'महारानी' सोचा है और इसके लिए उन्होंने सारी तैयारियां भी कर ली हैं। सीरीज में महारानी का किरदार निभाने के लिए उन्होंने अपनी ही फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' की मुख्य अभिनेत्री हुमा कुरैशी को फाइनल किया है। सुभाष इस सीरीज को खुद निर्देशित नहीं करेंगे। इस काम की जिम्मेदारी उन्होंने करण शर्मा को दी है।

विज्ञापन
Richa Chadha starrer Madam Chief Minister theatrically release on Jan 22 here first poster
बेल बॉटम - फोटो : अमर उजाला मुंबई

हुमा कुरैशी हाल ही में अक्षय कुमार के साथ अपनी फिल्म 'बेलबॉटम' की शूटिंग कुछ ही समय पहले ब्रिटेन से करके लौटी हैं। यह फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी। हुमा तो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पहले भी काम कर चुकी हैं। पिछले साल उन्हें वेब सीरीज 'लैला' में शालिनी के किरदार में देखा गया था। दिबाकर बनर्जी की 'फ्रीडम' के अलावा चर्चित निर्देशक जैक स्नाइडर की 'आर्मी ऑफ द डेड' में भी उन्होंने काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed