{"_id":"5ff2b4e19089867009487cf6","slug":"aishwarya-rai-spotted-in-hyderabad-with-abhishek-bachchan-daughter-aaradhya-for-upcoming-film-ponniyin-selvan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महीनों बाद ऐश्वर्या को मिला मुंबई से बाहर जाने का मौका, बेटी आराध्या को लेकर साथ निकले अभिषेक बच्चन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
महीनों बाद ऐश्वर्या को मिला मुंबई से बाहर जाने का मौका, बेटी आराध्या को लेकर साथ निकले अभिषेक बच्चन
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लगभग 10 महीने पूरी तरह अपने परिवार के साथ घर में बिताने के बाद अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन मुंबई से पहली बार बाहर निकली हैं। अपनी बेटी आराध्या और पति अभिषेक बच्चन के साथ वह हैदराबाद में हैं, लेकिन वह वहां नए साल की छुट्टियां मनाने नहीं बल्कि एक खास मकसद से पहुंची हैं।
2 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक ऐश्वर्या राय अपनी अगली फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' की शूटिंग के लिए हैदराबाद में हैं। मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक मणि रत्नम के निर्देशन में बन रही यह फिल्म एक ऐतिहासिक ड्रामा है जिसमें ऐश्वर्या मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या का इस फिल्म में दोहरा किरदार होगा।
3 of 5
ऐश्वर्या राय
'पोन्नियिन सेल्वन' फिल्म कल्कि कृष्णमूर्ति के इसी शीर्षक से लिखे उपन्यास पर आधारित है। मणि रत्नम इस फिल्म का निर्देशन तो कर ही रहे हैं, साथ ही वह इस फिल्म के निर्माता भी हैं। उन्होंने अपनी फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाने के लिए ऐश्वर्या राय के अलावा विक्रम, कार्ति, जयम रवि, जयराम और तृषा कृष्णन का चुनाव किया है। ऐश्वर्या के फिल्म में दो किरदार हैं जिनमें एक किरदार मुख्य खलनायिका नंदिनी का है और दूसरा किरदार उसकी गूंगी मां रानी मंदाकिनी देवी का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऐश्वर्या राय
मणि रत्नम ने अपनी फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' के सभी मुख्य कलाकारों के साथ इसकी शूटिंग दिसंबर 2019 में शुरू की थी। थाईलैंड में 40 दिन का पहला शेड्यूल खत्म करने के बाद फिल्म के सभी कलाकार और कर्मचारी देश लौटे और दूसरा शेड्यूल हैदराबाद में फरवरी के महीने में पूरा किया। फिर शूटिंग कुछ समय के लिए रुकी रही क्योंकि फिल्म के एक मुख्य कलाकार कार्ति काम करते हुए चोटिल हो गए और बाद में फिल्म को कोरोना वायरस की वजह से फिर से शुरू होने का मौका ही नहीं मिला।
विज्ञापन
5 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन
- फोटो : instagram: bachchan
अब सूत्रों ने बताया है कि फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' की शूटिंग हैदराबाद में ही फिर से शुरू हुई है और यह फिल्म का अंतिम शेड्यूल होगा। इसी फिल्म को पूरा करने के मकसद से ही ऐश्वर्या हैदराबाद पहुंची हैं और फिल्म पूरी होने के बाद ही वापस मुंबई आएंगी। बीते रविवार को हैदराबाद में ऐश्वर्या को कोरोना वायरस से पूरी सुरक्षा के साथ देखा गया। चूंकि उन्होंने और उनके पूरे परिवार ने कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ी है तो इस वायरस के आघात का ऐश्वर्या को अंदाजा है। इसलिए वह अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा का खास ख्याल रख रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।