बॉलीवुड एक्ट्रेसेज पर्दे पर एक्टिंग और डांस का हुनर तो दिखाती हैं असल जिंदगी में बिजनेस संभालने में भी वो माहिर हैं। बॉलीवुड में बहुत सी एक्ट्रेसेज ऐसी हैं जो फिल्मों के साथ- साथ अपना साइड बिजनेस भी करती हैं और इससे वो अच्छी-खासी कमाई भी करती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में जो अपने साइड बिजनेस से करती हैं मोटी कमाई।
एक्टिंग के अलावा साइड बिजनेस से भी खूब पैसा कमाती हैं ये अभिनेत्रियां, सनी लियोनी बेचतीं हैं ये खास चीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं दीपिका जो फिल्मों से लाखों-करोड़ों की कमाई करती हैं। हालांकि दीपिका जितनी बेहतरीन एक्ट्रेस हैं उतनी ही सफल बिजनेस वुमन भी हैं। दीपिका का फैशन सेंस फैंस को काफी पसंद आता है। ऐसे में दीपिका ने कुछ साल पहले ही अपनी खुद की ऑनलाइन फैशन लाइन 'ऑल अबाउट यू' को लॉन्च किया था। उनका ये ऑनलाइन फैशन प्लेटफॉर्म Myntra पर उपलब्ध है।
अनुष्का शर्मा
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक सफल एक्ट्रेस होने के साथ-साथ बिजनेस का माइंड भी रखती हैं। अनुष्का ने अपने भाई के साथ मिलकर खुद की फिल्म प्रोडक्शन और ड्रिस्टिब्यूशन कंपनी 'क्लीन स्लेट फिल्म्स' खोली हुई है। अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत अनु्ष्का 'एनएच 10', 'फिल्लौरी' और 'परी' जैसी फिल्मों का निर्माण भी कर चुकी हैं। इतना ही नहीं 'पाताल लोक' वेब सीरिज के जरिए अनुष्का वेब की दुनिया में भी आ चुकी हैं। अनुष्का की एक क्लोथिंग लाइन भी है जिसका नाम 'Nush' है।
सनी लियोनी
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सनी लियोनी भी बिजनेस करने के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। सनी एक अडल्ट स्टार रह चुकी हैं और बिजनेस के लिए भी उन्होंने एक एडल्ट स्टोर ही खोला है जिसमें एडल्ट टॉयज, एट्रैक्टिव कॉस्ट्यूम, पार्टी वियर, स्विम वियर जैसे प्रोडक्ट मिलते हैं। इसके साथ वो एक परफ्यूम और कॉस्मेटिक लाइन भी चलाती हैं जिसका नाम है 'लस्ट'।
सुष्मिता सेन
पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता ने अपनी एक्टिंग का जादू तो हर किसी पर चलाया ही है साथ ही उनका बिजनेस माइंड भी बेहद लाजवाब है। सुष्मिता सेन की खुद की एक ज्वैलरी लाइन है जो काफी फेमस है। उनके इस बिजनेस को उनकी मां मैनेज करती है। इसके अलावा सुष्मिता की एक खुद की प्रोडक्शन कंपनी भी है जिसका नाम 'तंत्रा एंटरटेनमेंट' है।