फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान आंदोलन के समर्थन में खुलकर सामने आए धर्मेंद्र, बोले- ‘जी जान से अरदास करता हूं’

Mon, 04 Jan 2021 11:09 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 04 Jan 2021 11:09 AM IST
विज्ञापन
Dharmendra tweet on support to farmers protest
धर्मेंद्र - फोटो : instagram/aapkadharam

दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन को 40 दिन हो चुके हैं। इस बीच किसान शीतलहर और बारिश का प्रकोप झेलते हुए डटे हुए हैं। चार दिसंबर को किसान नेताओं और सरकार के बीच होने वाली महत्वपूर्ण बैठक से पहले अभिनेता धर्मेंद्र ने खुलकर इस आंदोलन का समर्थन किया है।

Dharmendra tweet on support to farmers protest
धर्मेंद्र - फोटो : twitter@aapkadharam

धर्मेंद्र ने किसानों की एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होंने ट्वीट में लिखा कि- ‘आज, मेरे किसान भाइयों को इंसाफ मिल जाए। जी जान से अरदास करता हूं। हर एक नेक रूह को सुकून मिल जाएगा।‘
 

Dharmendra tweet on support to farmers protest
दिल्ली कूच के लिए निकले किसान - फोटो : अमर उजाला

सोमवार की बैठक पर टिकी निगाहें
पिछले 40 दिनों से चल रहे किसान आंदोलन की नजर अब सोमवार को केंद्र सरकार के साथ होने वाली वार्ता पर टिकी हुई है। वार्ता असफल रही तो निर्णायक आंदोलन किया जाएगा। छह जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक के कार्यक्रम को लेकर किसान बैठकों में व्यस्त हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dharmendra tweet on support to farmers protest
धर्मेंद्र - फोटो : twitter@aapkadharam

धर्मेंद्र ने किया था ट्वीट
सरकार और किसानों के बीच हुई हर दौर की बातचीत बेनतीजा रही है। इससे पहले धर्मेंद्र ने एक ट्वीट कर कहा, 'मैं अपने किसान भाइयों की पीड़ा देखकर बेहद दुखी हूं। सरकार को इस मामले का जल्द समाधान निकालना चाहिए।'

विज्ञापन
Dharmendra tweet on support to farmers protest
धर्मेंद्र - फोटो : twitter@aapkadharam
ट्वीट पर ट्रोल हुए थे धर्मेंद्र
कुछ दिन पहले भी धर्मेंद्र ने किसान आंदोलन के बारे में एक ट्वीट किया था, इस पर वे सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए थे। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा था, 'सरकार से प्रार्थना है किसान भाइयों की परेशानियों का कोई हल जल्दी तलाश कर लें। कोरोना के केस दिल्ली में बढ़ते जा रहे हैं। ये दुखद है।' हालांकि इस ट्वीट को उन्होंने कुछ देर बाद डिलीट कर दिया था। गौरतलब है कि धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा के सांसद हैं जबकि पत्नी हेमा मालिनी मथुरा से भाजपा की सांसद हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed