दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन का मामला अब तक सुलझ नहीं पाया है। सुशांत की मौत को करीब छह महीने का समय हो गया है लेकिन सीबीआई अब तक मामले की जांच में जुटी हुई है। इस मामले में बड़ी आरोपी रहीं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती कुछ महीने पहले ही कोर्ट से जमानत पर रिहा हुई हैं। रिहा होने के बाद रिया महीनों के बाद एक बार फिर से कैमरे में कैद हुई हैं।
भाई शौविक के साथ नया घर ढूंढने निकलीं रिया चक्रवर्ती, फोटोग्राफर्स से कहा- 'मेरा पीछा मत करो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिया चक्रवर्ती मुंबई में घर की तलाश करती हुई दिखीं। इस दौरान रिया अकेली नहीं थीं उनके भाई शौविक चक्रवर्ती भी उनके साथ मौजूद थे। दोनों भाई बहन इस दौरान कैमरे की नजर से बचने की कोशिश कर रहे थे। ये पहला मौका है जब रिया और शौविक जेल से रिहा होने के बाद घर के बाहर नजर आए हों।
रिया और शौविक को बांद्रा में एक बिल्डिंग के बाहर देखा गया। खबरों के मुताबिक रिया और शौविक बांद्रा में नए घर की तलाश में जुटे हुए हैं। जिसके चलते दोनों भाई- बहन महीनों बाद घर से बाहर नजर आए। इस दौरान जब पैपराजी ने रिया से सवाल करने की कोशिश की और उन्हें कैमरे में कैद करना चाहा तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। रिया ने कहा कि उनका पीछा ना किया जाए।
इस दौरान रिया चक्रवर्ती ने पिंक कलर की टी-शर्ट और ब्लैक रंग की पैंट पहनी हुई थी। रिया की टी-शर्ट पर लिखा था 'प्यार शक्ति है।' रिया की इस टी-शर्ट पर लिखे कैप्शन ने भी लोगों का ध्यान उनकी ओर खींचा। बता दें कि रिया फिलहाल अपने माता-पिता और भाई के साथ मुंबई के जुहू तारा रोड स्थित प्राइमरोज अपार्टमेंट में रहती हैं। लेकिन यहां लगने वाले मीडियाकर्मियों के जमावड़े से वो खासी परेशान हैं जिसके चलते घर बदलना चाहती हैं।
वहीं इससे पहले रिया चक्रवर्ती के माता- पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और संध्या चक्रवर्ती खार में घर ढूंढते नजर आए थे। गौरतलब है कि बीते साल 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। जिसके बाद सुशांत के परिवार ने रिया पर उनसे पैसे ऐंठने और उन्हें ड्रग्स देने का आरोप लगाया था। इस मामले के बाद ड्रग्स केस में रिया जेल भी गई थीं। फिलहाल वो जमानत पर रिहा हैं।
पढ़ें: सारा अली खान ने मास्क निकालने से किया इनकार, फॉलो कर रही हैं कोरोना के प्रति सरकारी गाइडलाइन्स