{"_id":"5e43ea598ebc3ee5b122d71d","slug":"richa-chadha-will-play-lead-role-in-director-subhash-kapoor-political-drama-madam-chief-minister","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस राजनीतिक ड्रामा से चुनौती पेश करेंगी ऋचा चड्ढा, मायावती से प्रेरित होगा किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस राजनीतिक ड्रामा से चुनौती पेश करेंगी ऋचा चड्ढा, मायावती से प्रेरित होगा किरदार
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Wed, 12 Feb 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ऋचा चड्ढा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा में अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर एक दमदार अभिनेत्री के रूप में पहचान बना चुकी अभिनेत्री ऋचा चड्ढा अब एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'मैडम चीफ मिनिस्टर' में नजर आएंगी। यह फिल्म उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी।
2 of 4
richa chaddha
इस फिल्म में ऋचा का किरदार काफी हद तक यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के चरित्र से मेल खाएगा। जॉली एलएलबी और जॉली एलएलबी 2 जैसी कई फिल्मों का निर्देशन करने वाले निर्देशक सुभाष कपूर इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।
3 of 4
amir khan varanasi lal singh chaddha shooting
- फोटो : amir khan varanasi lal singh chaddha shooting
निर्देशक सुभाष कपूर इससे पहले म्यूजिक कंपनी टी सीरीज को शुरू करने वाले दिवंगत कलाकार गुलशन कुमार की बायोपिक 'मोगुल' को निर्देशित करने वाले थे, जिसमें गुलशन कुमार का किरदार हिंदी सिनेमा के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान निभाने वाले थे। लेकिन, जब सुभाष ने देखा कि आमिर अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में फिलहाल व्यस्त हैं, तो उन्होंने उससे पहले अपनी इस फिल्म 'मैडम चीफ मिनिस्टर' को खत्म करना जरूरी समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
d
सुभाष कपूर की इस फिल्म का नाम पहले 'मैडम जी' रखा गया था। लेकिन, व्यस्तता की वजह से इस फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म को ठंडे बस्ते में डाल दिया था, और जब दोबारा इसे शुरू किया गया, तो इसका नाम बदलकर 'मैडम चीफ मिनिस्टर' कर दिया गया। बता दें कि इस फिल्म में ऋचा चड्ढा के अलावा मंझे हुए कलाकार सौरव शुक्ला और मानव कॉल भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।