मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अर्जुन कपूर संग अपने रिलेशनशिप के अलावा अपने ड्रेसिंग को लेकर भी लेकर चर्चा में रहती हैं। वेस्टर्न ड्रेस हो या इंडियन ट्रेडिशनल ड्रेस मलाइका बहुत अच्छे से कैरी करती हैं। उन्हें अकसर स्माइल करते हुए ही स्पॉट किया जाता है लेकिन मलाइका का एयरपोर्ट से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मलाइका गुस्से में फोन पर बात कर रही हैं।
ड्राइवर पर गुस्सा निकालती दिखीं मलाइका, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा- 'इनके लिए एयरपोर्ट...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायरल हो रहे वीडियो में मलाइका के साथ उनकी बहन अमृता भी हैं। दरअसल वीडियो के मुताबिक मलाइका और अमृता अरोड़ा जैसलमेर से लौटी हैं और एयरपोर्ट के बाहर खड़ी होकर ड्राइवर का इंतजार कर रही हैं। वीडियो में वह ड्राइवर से फोन पर गुस्से में बात करती हुई भी दिख रही हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Voompla (@voompla) on
वीडियो के मुताबिक मलाइका कहती है- ''हम लोग उधर नहीं आ सकते। तुम इधर आओ। इधर ट्रॉली लेकर आ।'' इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग मलाइका पर भड़कते हुए कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- देवी मलाइका के लिए अलग एंट्री बनाई जानी चाहिए थी।

एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या कोई मुझे बता सकता है कि अश्लील आइटम नंबर करने के अलावा बॉलीवुड में इनका क्या योगदान है? यह हमेशा खबरों में क्यों रहती है? राष्ट्र के लिए इसका क्या योगदान है? मीडिया उसे क्यों महिमामंडित कर रहा है? वह विवाहित महिलाओं के लिए एक बुरी मिसाल कायम कर रही है। उन्होंने हाल ही में अर्जुन के साथ पिक्स पोस्ट की हैं।

ऐसी चर्चा है कि मलाइका जल्द अर्जुन कपूर से शादी कर सकती हैं। अर्जुन कपूर ने मीडिया को दिए अपने एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा पर बात करते हुए कहा था कि 'लोगों को सोचना समझना चाहिए कि हम कुछ नहीं छिपा रहे हैं। हम खुद सामने आकर अपने रिश्ते को बता चुके हैं। ऐसा हमने इसलिए किया क्योंकि हमें लगता है कि मीडिया ने हमारे रिश्ते को सम्मान, दया और ईमानदारी के जरिए समझा है, इसलिए हम मीडिया के व्यवहार से साफी सहज हैं।'