बॉलीवुड के शहंशाह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ बच्चन हमेशा ट्विटर पर कुछ न कुछ ऐसा शेयर करते रहते हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद आता है। ऐसे में एक बार फिर अमिताभ का एक ट्विटर पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
बचपन में ऐसी दिखती थीं लता मंगेशकर और आशा भोसले, अमिताभ बच्चन का ट्वीट वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लता मंगेशकर और आशा भोसले की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर की खास बात है कि ये एक थ्रोबैक तस्वीर है। ये तस्वीर आशा और लता के बचपन की है। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में लता और आशा फ्रॉक और में नजर आ रही हैं।
अमिताभ बच्चन के इस ट्विटर पोस्ट को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही साथ ये अमिताभ के फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वहीं लता और आशा के पसंद करने वाले भी इस तस्वीर को वायरल कर रहे हैं।
T 3438 - लता जी , और आशा जी के बचपन का चित्र !
आज लता जी के Tweet में पढ़ा कैसे उन्होंने अपने गरुओं को याद किया , और अचानक ये चित्र मुझे मिल गया ! telepathy !! pic.twitter.com/8YLcIPjHRR
लता और आशा की तस्वीर को साझा करते हुए अमिताभ ने कैप्शन में लिखा, 'लता जी और आशा जी के बचपन का चित्र ! आज लता जी के ट्वीट में पढ़ा कैसे उन्होंने अपने गुरुओं को याद किया और अचानक ये चित्र मुझे मिल गया ! telepathy !!' बता दें कि लता मंगेशकर ने बीते दिन अपने ट्विटर से आध्यात्मिक गुरु पंडित जम्मू महाराज और दिवंगत कवि नरेंद्र शर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।
बात अमिताभ के फिल्मी करियर की करें तो अभिनेता के पास गुलाबो सिताबो, ब्रह्मास्त्र, झुंड और चेहरे जैसी फिल्में कतार में है। इन फिल्मों में अमिताभ के साथ रणबीर- आलिया, आयुष्मान खुराना और इमरान हाशमी जैसे सितारे देखने को मिलेंगे।