धर्मेंद्र ने लंबे समय से कोई फिल्म नहीं की है लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से बात करते रहते हैं । धर्मेंद्र अपना ज्यादातर समय फार्म हाउस पर गुजारते हैं । अपने फार्म हाउस से वो कभी खेत की तो कभी अपने बंगले की तस्वीरें शेयर करते दिखते हैं। हाल ही में धर्मेंद्र ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी है ।
धर्मेंद्र के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, शुरू करने जा रहे एक नया रेस्त्रां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मेंद्र ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'प्रिय दोस्तों, मेरे रेस्तरां 'गरम धरम ढाबा' की कामयाबी के बाद, अब मैं घोषणा कर रहा हूं कि हम लोग खेतों से सीधे खाने की टेबल के कॉन्सेप्ट वाले रेस्तरां 'ही मैन' की शुरुआत करने जा रहे हैं । मैं आपके प्यार और सम्मान का तहेदिल से आदर करता हूं । आप सबको ढेर सारा प्यार...आपका धरम ।'
Dear friends,after the success of my restaurant “ Garam Dharam Dhaba”now l’m announcing a first ever Farm to Fork restaurant called “ He Man”, friends, I truly appreciate your love,respect and belonging towards me . Love you all...Your Dharam. pic.twitter.com/RGNA5WoV1Q
धर्मेंद्र ने बताया है कि इस रेस्तरां को 14 फरवरी यानी वैलेंटाइंस डे से शुरू किया जा रहा है । 'ही मैन' रेस्त्रां करनाल हाइवे पर होगा । इस तरह अब धर्मेंद्र और देओल फैमिली वैलेंटाइन्स डे पर फैंस को नई सौगात देगी। बता दें कि धर्मेंद्र आखिरी बार फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' में नजर आए थे ।
आदित्य नारायण से शादी की खबरों के बीच नेहा कक्कड़ ने अपने भाई को जड़ा थप्पड़, वीडियो आ गया सामने