{"_id":"5ac32bfb4f1c1bc3618b52cd","slug":"richa-chadha-will-seen-in-section-375-with-akshay-khanna","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'भोली पंजाबन' का रोल कर, अब कोर्ट के चक्कर लगा रही हैं ऋचा चड्ढा, वजह दिलचस्प","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'भोली पंजाबन' का रोल कर, अब कोर्ट के चक्कर लगा रही हैं ऋचा चड्ढा, वजह दिलचस्प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की भोली पंजाबन यानी ऋचा चड्ढा एक बार फिर से चर्चा में हैं। ऋचा जल्द ही एक नई फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनका किरदार और लुक उनकी बाकी फिल्मों से काफी अलग होगा। किरदार में ढलने के लिए वह काफी मेहनत कर रही हैं।
2 of 4
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो ऋचा आईपीसी की धारा 375 पर आधारित फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह एक वकील का किरदार करेंगी। इसके लिए ऋचा इन दिनों कानून से जुड़ी किताबें पढ़ रही हैं। इसके लिए वह आपने वकील दोस्तों का भी सहारा ले रही हैं।
3 of 4
बताया जा रहा है कि इस फिल्म का नाम 'सेक्शन 375' होगा। नाबालिग से बलात्कार जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित इस फिल्म में ऋचा के साथ अक्षय खन्ना भी नजर आएंगे। किरदार को अच्छे से निभाने के लिए ऋचा इन दिनों कोर्ट में जाकर जिरह को बहुत ध्यान से देख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पता हो कि बीते साल सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले की सुनवाई करते हुए नाबालिग पत्नी के साथ उसकी सहमति के बिना शारीरिक संबंध बनाने को बलात्कार बताया था। आपको बता दें कि हाल ही में ऋचा फिल्म '3 स्टोरीज' में नजर आईं थी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।