{"_id":"5b88c73942c792465b68a1de","slug":"richard-gere-birthday-special-forcely-kissed-shilpa-shetty","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस एक्टर ने शिल्पा शेट्टी को खुलेआम जबरन पकड़कर किया था Kiss, विरोध के बाद मांगनी पड़ी थी माफी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस एक्टर ने शिल्पा शेट्टी को खुलेआम जबरन पकड़कर किया था Kiss, विरोध के बाद मांगनी पड़ी थी माफी
Fri, 31 Aug 2018 10:27 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रिचर्ड गेरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
68 साल के हो चुके हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे को रोमांटिक स्टार के तौर पर दुनिया भर में जाना जाता है। रिचर्ड गेरे का जन्म अमेरिका के फिलाडेल्फिया में 31 अगस्त 1949 को हुआ था। फिल्मों में आने से पहले रिचर्ड थियेटर में काम करते थे। उनकी पहली डेब्यू फिल्म ‘लुकिंग फॉर मिस्टर, गुडबार’ थी, जो 1977 में रिलीज हुई थी। रिचर्ड को भारत में उनकी फिल्मों के अलावा किसिंग कंट्रोवर्सी की वजह से भी जाना जाता है।
2 of 5
Richard Gere
यह घटना अप्रैल 2007 की है, जब रिचर्ड एड्स जागरूकता कार्यक्रम के लिए जयपुर आए थे। इस कार्यक्रम में शिल्पा शेट्टी और रिचर्ड गेरे बतौर मेहमान पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान शिल्पा, रिचर्ड का हाथ पकड़कर मंच पर पहुंची और कुछ बोलने लगीं। तभी रिचर्ड पहले शिल्पा शेट्टी के हाथ पर किस करते हैं और फिर शिल्पा को जबरन पकड़कर उनके गालों पर किस करने लगे।
3 of 5
Richard and Shilpa
अचानक इस हरकत से वहां शिल्पा शेट्टी भी हैरान रह गईं और मामले को संभालने की कोशिश करने लगीं। रिचर्ड के इस तरह के बर्ताव के बाद उनका भारी विरोध किया जाने लगा और उन्हें सरेआम माफी मांगनी पड़ी। इस मामले के बाद रिचर्ड गेरे और शिल्पा शेट्टी पर अश्लीलता के आरोप लगे थे और कोर्ट केस किया गया था, हालांकि कोर्ट ने इस केस को महज सस्ती लोकप्रियता बटोरने की कोशिश बताया था और केस खारिज कर दिया था। इस घटना के बाद से रिचर्ड गेरे भारत में एक जाना-पहचाना नाम बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रिचर्ड गेरे
साल 1999 में दुनिया के सबसे सेक्सी पुरुष का खिताब हासिल करने वाले रिचर्ड गेरे का भारत से गहरा नाता रहा है। वो भारत में रहने वाले बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के अनुयायी हैं। यही नहीं उन्होंने इंटरनेशनल बुद्धिस्ट फेडरेशन के वर्ल्डवाइड ब्रांड एंबेेसडर हैं। बाद में रिचर्ड गेरे ने अपना धर्म बदलकर बौद्ध धर्म अपना लिया था।
विज्ञापन
5 of 5
रिचर्ड गेरे
साल 2015 में रिचर्ड गेरे भारत के दौरे पर आए थे। इस दौरान रिचर्ड ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। उन्होंने अपनी तस्वीर ट्विटर पर शेयर भी की थी। आधिकारिक स्तर पर इसे शिष्टाचार भेंट बताया गया था। इससे पहले 2014 में उन्होंने एक फिल्म की शूटिंग उदयपुर में की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।