पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ridhi Dogra: रिद्धि डोगरा ने बताईं शाहरुख की खूबियां, सलमान की यह फिल्म है एक्ट्रेस की फेवरेट

Mon, 24 Jul 2023 10:28 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 24 Jul 2023 10:28 AM IST
विज्ञापन
Ridhi Dogra Praised Jawan co star Shah Rukh Khan Actress Reveals her favorite film of Tiger 3 star Salman Khan
शाहरुख खान-रिद्धि डोगरा-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

रिद्धि डोगरा जल्द ही बहुचर्चित फिल्म जवान में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह शाहरुख खान के साथ स्क्रीन साझा करेंगी, जिसे लेकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। बता दें कि बीते महीने जवान का प्रिव्यू रिलीज हुआ था, जो सोशल मीडिया पर जबर्दस्त हिट रहा। हाल ही में रिद्धि ने सोशल मीडिया पर फैंस से बातचीत का एक सैशन रखा। इस दौरान उन्होंने शाहरुख की दिल खोलकर तारीफ की। साथ ही सलमान खान का भी जिक्र किया।

Ridhi Dogra Praised Jawan co star Shah Rukh Khan Actress Reveals her favorite film of Tiger 3 star Salman Khan
रिद्धि डोगरा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि हाल ही में रिद्धि ने ट्विटर पर एक सैशन रखा, जहां यूजर्स ने उनसे काफी दिलचस्प सवाल पूछे। एक यूजर ने पूछा, शाहरुख के साथ काम करते हुए उनकी कौन सी खूबी आपको पसंद आई?  इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'सबकुछ। आमतौर पर जब आप अपने पसंदीदा लोगों से निजी रूप से मिलते हैं तो आपको निराशा होती है, क्योंकि वे भी आखिर इंसान हैं। लेकिन,  शाहरुख खान के साथ ऐसा नहीं हैं। वह असाधारण व्यक्ति हैं। आप उनके बारे में जैसा पढ़ते और सुनते हैं, वह सच में वैसे ही हैं'।

Ridhi Dogra Praised Jawan co star Shah Rukh Khan Actress Reveals her favorite film of Tiger 3 star Salman Khan
रिद्धि डोगरा - फोटो : सोशल मीडिया

बातचीत के दौरान एक अन्य यूजर ने रिद्धि से पूछा कि उन्हें सलमान खान की कौन सी फिल्म पसंद है? इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, 'हम आपके हैं कौन!' बता दें कि शाहरुख के अलावा रिद्धि फिल्म टाइगर 3 में सलमान के साथ भी नजर आएंगी। 
Kangana Ranaut: 'रिवॉल्वर रानी' में वीर दास को किस करने की बात पर कंगना ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ऋतिक के बाद...

विज्ञापन
विज्ञापन
Ridhi Dogra Praised Jawan co star Shah Rukh Khan Actress Reveals her favorite film of Tiger 3 star Salman Khan
रिद्धि डोगरा - फोटो : सोशल मीडिया

एक अन्य मीडिया इंटरव्यू में भी रिद्धि ने शाहरुख और सलमान खान के साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुए खुलासा किया कि दोनों सितारों के साथ काम करना एक लर्निंग सैशन जैसा था। बतौर कलाकार उनसे काफी कुछ सीखने को मिला।
Monday Flashback: जब सुनील दत्त की वजह से इस एक्टर से ठन गई थी नरगिस की दुश्मनी! वर्षों बाद सुलझा था मामला

विज्ञापन
Ridhi Dogra Praised Jawan co star Shah Rukh Khan Actress Reveals her favorite film of Tiger 3 star Salman Khan
रिद्धि डोगरा - फोटो : सोशल मीडिया

रिद्धि ने आगे कहा, 'मैंने दोनों के अंदर बच्चों जैसी एनर्जी देखी। वह अपने काम और बाकी चीजों में इस एनर्जी का बखूबी इस्तेमाल करते हैं।' बात फिल्म जवान की करें तो एटली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख खान और रिद्धि के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति भी अहम रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म सात सितंबर को रिलीज होगी।
Rekha: रेखा की लिव-इन रिलेशनशिप वाली खबरों पर फूटा यासिर उस्मान का गुस्सा, बायोग्राफर ने बताई क्या है सच्चाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed