फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawan: रिद्धि ने साझा किया जवान में किंग खान संग काम करने का अनुभव, बताया- सेट पर फोन चलाने की नहीं थी अनुमति

Sat, 09 Sep 2023 10:27 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 09 Sep 2023 10:27 AM IST
विज्ञापन
Ridhi Dogra shared the experience of working with Shah Rukh Khan in Jawan says no phones were allowed on set
रिद्धि डोगरा औप शाहरुख खान - फोटो : social media

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जवान' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। किंग खान की इस फिल्म को दर्शकों से बेहद प्यार मिल रहा है।  एटली कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज होती ही टिकट खिड़की पर कई बड़ी फिल्मों के कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब रिद्धि डोगरा ने शाहरुख संग काम करने का अपना अनुभव साझा किया है और सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा नोट भी लिखा है।

Ridhi Dogra shared the experience of working with Shah Rukh Khan in Jawan says no phones were allowed on set
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री रिद्धि डोगरा ने फिल्म जवान में कावेरी अम्मा की भूमिका निभाई है। अभिनेत्री ने हाल ही में, एक लंबी पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि शाहरुख के साथ काम करना उनके लिए किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं था। इसके साथ ही रिद्धि ने खुलासा किया है कि जवान के सेट पर किसी को भी फोन चलाने की अनुमति नहीं थी।

Ankur Bhatia: अंकुर भाटिया को'गदर 2'में काम करने का मिला था मौका, इस वजह से हाथ से गंवा दी फिल्म

 

Ridhi Dogra shared the experience of working with Shah Rukh Khan in Jawan says no phones were allowed on set
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रिद्धि ने लिखा, 'यह फिल्म एक ब्लॉकबस्टर है! जब मैं जवान के सेट पर जाती थी तो मैं सबसे यही कहती थी। आप सभी फिल्म को एक त्योहार के रूप में मना रहे हैं और मैं आप सबसे से अपनी इस पोस्ट को साझा कर फिल्म की सफलता का जश्न मनाना चाहती हूं। मैं शब्दों से परे उन सभी की आभारी हूं, जो मेरी भूमिका को स्वीकार कर रहे हैं और सराहना कर रहे हैं।’

View this post on Instagram

A post shared by Ridhi Dogra (@iridhidogra)

विज्ञापन
विज्ञापन
Ridhi Dogra shared the experience of working with Shah Rukh Khan in Jawan says no phones were allowed on set
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी भूमिका का चुनाव करने के बारे में बताते हुए रिद्धि ने कहा, ‘फिल्म को साइन करने से पहले मैंने बहुत कुछ सोचा था। एक अभिनेत्री के रूप में मैंने सोचा वाह, यह एटली की फिल्म है और मैं ओल्ड का किरदार निभा रही हूं और वह भी शाहरुख के लिए। मैंने फिर खुद से सवाल किया कि क्या मैं पागल हूं, लेकिन असंजस में भी मैंने इसे करने का फैसला किया। मैंने सोचा कि थोड़े दिनों के लिए मुझे पागल बन ही जाना चाहिए क्योंकि यह अवसर मुझे दोबारा नहीं मिलने वाला है।’ 

Jawan: 'जवान' को मिले बेशुमार प्यार पर खुशी से झूम रहे शाहरुख खान, फैंस को धन्यवाद कर बोले- मैं वापस आऊंगा...

विज्ञापन
Ridhi Dogra shared the experience of working with Shah Rukh Khan in Jawan says no phones were allowed on set
जवान पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रिद्धि ने शाहरुख की तारीफ करते हुए कहा कि शाहरुख को सेट पर देखना मेरे लिए हमेशा एक फैन मोमेंट होता था। उनकी एनर्जी और काम के लिए मेहनत ने मुझे बहुत इंस्पायर किया है। उनके साथ काम करना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा था। बता दें कि शाहरुख खान की 'जवान' को ऑडियंस भरपूर प्यार मिल रहा है। एटली की इस फिल्म में विजय सेतुपति, नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर जैसे बेहतरीन कलाकार अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed