बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के लिए 2023 शानदार रहा। दो ब्लॉकबस्टर, 'जवान' और 'पठान' देने के बाद साल की उनकी तीसरी फिल्म 'डंकी' भी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा हाल ही में,'डंकी' देखने थिएटर पहुंचीं। उन्होंने एक ट्वीट शेयर कर बताया कि फिल्म के इंटरवल के दौरान क्या हुआ था।
Dunki: 'कावेरी अम्मा' को भायी किंग खान की डंकी, बताया थिएटर में इंटरवेल के दौरान लोगों का कैसा था व्यवहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिद्धि डोगरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर थिएटर स्क्रीन की एक तस्वीर साझा की, जब वह शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'डंकी' देख रही थीं। बाद में उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर कर खुलासा किया कि फिल्म के इंटरवल के दौरान लोग उन्हें रोकते थे और 'जवान की मम्मी' कहकर मिलने लगे थे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में ट्वीट भी किया कि उन्हें अपने 'बेटे' और उनकी नई फिल्म पर गर्व है।
रिद्धि डोगरा ने लिखा, 'डंकी देख रही हूं। यह इंटरवल का समय है और लोग रुक रहे हैं। मुझसे #जवान की मम्मी के रूप में मिल रहे हैं! रिद्धि डोगरा ने मजाकिया अंदाज में लिखा, हां हां, मुझे अपने बेटे और उनकी नई फिल्म पर गर्व है।'
बता दें, रिद्धि डोगरा ने 'जवान' में आजाद (शाहरुख खान) की दूसरी मां 'कावेरी अम्मा' की भूमिका निभाई थी । फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर सहित अन्य ने भी अभिनय किया। रिद्धि की इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'मां को फिल्म जरूर पसंद आनी चाहिए।' दूसरे यूजर ने कहा, 'अब मां का आशीर्वाद मिल गया फिर फिल्म तो हिट ही होगी।'
बता दें कि फिल्म में में बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर भी नजर आए हैं। अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लों ने फिल्म की पटकथा लिखी है। माना जा रहा है कि पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म के कलेक्शन में शनिवार से उछाल देखने को मिल सकता है।