फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'हंगामा' मचाकर बॉलीवुड से गायब हो गईं ये एक्ट्रेस, अब इस तरह बिता रही हैं जिंदगी

Sat, 21 Sep 2019 10:48 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 21 Sep 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
rimi sen birthday special and her bollywood career
Rimi Sen - फोटो : Social Media

हंगामा, बागवान और धूम जैसी हिट फिल्मों में नजर आने वाली एक्ट्रेस रिमी सेन आज फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो चुकी हैं। आखिरी बार में वो टीवी रियल्टी शो बिग बॉस में नजर आई थीं। रिमी सेन ने बचपन से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। रिमी आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। 

rimi sen birthday special and her bollywood career
Rimi Sen - फोटो : social media

रिमी सेन का असली नाम शुभोमित्रा सेन हैं लेकिन इंडस्ट्री के लिए उन्होंने अपना नाम बदल लिया। रिमी का जन्म 21 सितम्बर 1981 को कोलकाता में हुआ था। रिमी बचपन से ही एक्ट्रेस बनाना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने बचपन में ही बंगाली फिल्म दामू में काम किया था।

rimi sen birthday special and her bollywood career
Rimi Sen - फोटो : Social Media

ग्रेजुएशन की पढ़ाई खत्म करने के बाद रिमी सेन ने मुंबई का रुख किया। यहां आकर वो मॉडलिंग करने लगीं। रिमी ने विज्ञापन और मॉडलिंग की दुनिया में खूब नाम कमाया। लेकिन बॉलीवुड में उनकी एंट्री कॉमेडी फिल्म हंगामा से हुई। ये फिल्म हिट साबित हुई। रिमी को फिल्म फेयर के बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया। यहीं से रिमी का करियर चल निकला। इसके बाद उनके आगे फिल्मों की लाइन लग गई। वो हिंदी फिल्मों के साथ बंगाली और तेलुगू फिल्में भी करने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
rimi sen birthday special and her bollywood career
एक फिल्म के सीन में सलमान खान के साथ रिमी सेन

धूम, गरम मसाला के बाद उन्हें सलमान खान की फिल्म क्योंकि मिली। इसके बाद वो दीवाने हुए पागल, फिर हेराफेरी, गोलमाल जैसी फिल्मों में नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने पहली बार बुधिया सिंह फिल्म से निर्माता के तौर पर हाथ आजमाया।

विज्ञापन
rimi sen birthday special and her bollywood career
रिमी सेन

रिमी सेन बिग बॉस 9 से एक बार फिर चर्चा में आईं। इस दौरान शो के होस्ट सलमान खान ने उनसे एक मजाक किया था। सलमान ने रिमी को बिग बॉस फिनाले का टिकट दे दिया था। इसे देखकर रिमी की आंखों में आंसू आ गए। दरअसल बिग बॉस के घर में एंट्री लेते ही रिमी वापस जाने के जिद्द करने लगी थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed