फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड में फ्लॉप हुई राजेश खन्ना की ये बेटी, शादी के बाद छोड़ दिया देश

Mon, 27 Jul 2020 03:57 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 27 Jul 2020 03:57 AM IST
विज्ञापन
Rinke Khanna Birthday Special Know About her unknown facts and bollywood career
रिंकी खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में हर किसी को मुकम्मल जहां नहीं मिलता। फर्क नहीं पड़ता कि आप कोई स्टारकिड हैं या फिर आउटसाइडर। न जाने कितने ऐसे स्टार किड्स हैं जिन्हें दर्शकों ने सिरे से नकार दिया। वैसे तो दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना का परिवार हमेशा सुर्खियों में रहा। उनकी पत्नी डिंपल कपाड़िया और बेटी ट्विंकल खन्ना ने फिल्मों में खूब नाम कमाया। लेकिन उनकी छोटी बेटी रिंकी खन्ना को शायद बहुत से लोग जानते ही नहीं होंगे। आज रिंकी के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें। 

Rinke Khanna Birthday Special Know About her unknown facts and bollywood career
जिस देश में गंगा रहता है - फोटो : सोशल मीडिया

रिंकी खन्ना ने साल 1999 में फिल्म 'प्यार में कभी कभी' से डेब्यू किया था। इसके बाद रिंकी गोविंदा के साथ फिल्म 'जिस देश में गंगा रहता है' में नजर आईं। लेकिन बॉलीवुड में रिंकी का सिक्का नहीं चला। बॉलीवुड में रिंकी का करियर सिर्फ 4 साल तक रहा। उनकी आखिरी फिल्म 'चमेली' साल 2004 में आई थी।

Rinke Khanna Birthday Special Know About her unknown facts and bollywood career
ट्विंकल खन्ना के साथ रिंकी - फोटो : सोशल मीडिया

रिंकी ने अपने पूरे करियर में सिर्फ नौ ही फिल्मों में काम किया। हिंदी फिल्मों के अलावा रिंकी ने तमिल फिल्म में काम किया। बॉलीवुड में आने से पहले रिंकी इंग्लिश और हिंदी में प्ले किया करती थीं। रिंकी का असली नाम Rinkle था। लेकिन बाद में उन्होंने अपने नाम से एल (L) हटा दिया। इससे अब उनका नाम रिंकी हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rinke Khanna Birthday Special Know About her unknown facts and bollywood career
रिंकी खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों में असफल होने के बाद रिंकी खन्ना ने शादी करने का फैसला किया। साल 2003 में रिंकी ने बिजनेसमैन समीर सरन से शादी कर ली। साल 2004 में रिंकी को एक बेटी हुई। उसके कुछ साल बाद रिंकी को एक बेटा भी हुआ। अब रिंकी अपने परिवार के साथ लंदन में रहती हैं।

विज्ञापन
Rinke Khanna Birthday Special Know About her unknown facts and bollywood career
रिंकी खन्ना और डिनो मोरिया - फोटो : सोशल मीडिया

रिंकी मीडिया और सोशल मीडिया दोनों से दूरी बनाकर रखती हैं। यहां तक कि वो इंवेट्स में कभी नजर नहीं आतीं। उनके बारे में कभी-कभी कोई खबर सामने आती है। भले ही रिंकी फिल्मी दुनिया से दूर हो गई हों लेकिन आज भी लोगों को उनका गाना 'मुसमुस सुहासी' खूब याद है। इस गाने को शान ने गाया था। ये गाना उनकी फिल्म प्यार में कभी कभी का है। इस फिल्म में डिनो मोरिया ने भी काम किया था।

वीडियो बनाकर मशहूर अभिनेत्री ने की आत्महत्या की कोशिश, इन नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed