{"_id":"5c46c1febdec2273983643d1","slug":"rishi-kapoor-and-neetu-singh-38-wedding-anniversary-look-at-the-wedding-album","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी का 38 साल पुराना वेडिंग एलबम, पहुंचे थे बॉलीवुड के दिग्गज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
देखिए ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी का 38 साल पुराना वेडिंग एलबम, पहुंचे थे बॉलीवुड के दिग्गज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: kapil kumar
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
neetu singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उस समय लाखों लड़कियों के दिल टूट गए थे जब कपूर खानदान की शान ऋषि कपूर ने नीतू सिंह से खुल्लम-खुल्ला प्यार का इजहार कर दिया था । दोनों ने एक-दूसरे को 5 साल तक डेट किया और 1980 में शादी के बंधन में बंध गए । आज इस स्टार कपल की शादी को 38 साल हो चुके हैं । दोनों की प्रेम कहानी सुनने में जितनी आसान लग रही है उतनी थी नहीं ।
Trending Videos
neetu singh rishi kapoor
ऋषि और नीतू ने अपनी 38 साल की शादीशुदा जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे लेकिन फिर भी आज वो साथ हैं । ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं और नीतू इस मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़ी हैं । ऋषि और नीतू की 38वीं शादी की एनिवर्सरी पर दखतें हैं उनका वेडिंग एलबम । साथ ही ये भी जानते हैं कि उनकी लव स्टोरी शादी तक कैसे पहुंची और शादी में क्या कुछ हुआ था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
rishi kapoor neetu singh
नीतू सिंह और ऋषि कपूर बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में शुमार थे। दोनों की साथ में पहली फिल्म 'जहरीला इंसान' थी जो बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। नीतू महज 14 साल की थीं जब वो ऋषि को डेट करने लगी थीं। उस समय नीतू इंडस्ट्री में बिलकुल नई थीं। ऋषि फिल्म के सेट पर नीतू को छेड़ते रहते थे।
rishi kapoor
उनकी ये आदत नीतू को इरिटेट करती थी। इसी बीच दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार। फिल्म 'खेल-खेल में' दोनों के बीच रोमांस शुरू हो गया। फिल्म की रिलीज के बाद दोनों के रोमांस की चर्चा आम हो गई थी। जब राज कपूर ने अपने बेटे ऋषि को लॉन्च करने के लिए 'बॉबी' बनाई तो वो इसके लिए किसी टॉप स्टार को साइन नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन
neetu singh rishi kapoor
नीतू सिंह चाहती थीं कि फिल्म 'बॉबी' में उन्हें लीड रोल में लिया जाए लेकिन बाजी डिंपल कपाड़िया ने मार ली। दरअसल राज कपूर फिल्म में दो नए चेहरे चाहते थे। लेकिन नीतू पहले ही कई फिल्मों में काम कर चुकी थीं इसलिए राज कपूर ने उनकी जगह डिंपल को साइन किया था । बाद में नीतू सिंह और ऋषि कपूर ने लगातार कई फिल्में कीं। ‘रफू चक्कर’, ‘दूसरा आदमी’,’ कभी-कभी’, ‘अमर अकबर एंथनी’ जैसी कई फिल्मों में इस जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया।

कमेंट
कमेंट X