फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Love Story: गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए नीतू से लेटर लिखवाते थे ऋषि कपूर, प्यार में ऐसे बदली दोनों की दोस्ती

Thu, 01 Jun 2023 05:57 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 01 Jun 2023 05:57 PM IST
विज्ञापन
Rishi kapoor and neetu singh love story know some interesting facts about actors life
नीतू सिंह और ऋषि कपूर - फोटो : अमर उजाला

प्यार एक अनमोल खजाना है। हर कोई इस खजाने को पाने की चाहत रखता है। प्यार के बिना जीवन बिताना काफी मुश्किल होता है। प्यार को इश्क-मोहब्बत जैसे कई नामों से जाना जाता है। ये ना जात पात देखता और न ही इसके लिए अमीरी गरीबी मायने रखती है। प्यार का रिश्ता काफी पवित्र रिश्ता होता है। जिसे बनाए रखने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। एक चोटी सी चूक इस पवित्र रिश्ते में दरार लाने का काम कर सकती है। प्रेमी जोड़ों के बीच प्यार भरी नोक झोंक, रूठना मनाना, छोटी-छोटी बातों पर एक दूसरे को छेड़ना चलता रहता है। फिल्मी दुनिया में कई ऐसे सितारे हुए जो लड़ते झगड़ते कब प्यार में पड़ गए उन्हें पता ही नहीं चला और उन्होंने जिंदगी भर एक दूसरे का साथ निभाया। इन्हीं लोगों में ऋषि कपूर और नीतू सिंह का नाम भी शामिल हैं। बॉलीवुड की इस एवरग्रीन जोड़ी के प्यार के किस्से काफी मशहूर हुए थे। 

Rishi kapoor and neetu singh love story know some interesting facts about actors life
नीतू कपूर- ऋषि कपूर - फोटो : social media

भले ही आज ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन नीतू सिंह और ऋषि कपूर की प्रेम कहानी आज भी पहले की तरह ही जिंदा है। दोनों की पहली मुलाकात आर के स्टूडियो में हुई थी, जहां फिल्म 'बॉबी' की शूटिंग चल रही थी। लेकिन दोनों की ठीक से जान-पहचान फिल्म 'जहरीला इंसान' के सेट पर हुई थी। उस समय नीतू की उम्र 15 महज साल थी। एक इंटरव्यू में नीतू सिंह ने बताया था- मुझे पहली बार उनसे मिलकर बिलकुल अच्छा नहीं लगा। वो मुझे बात-बात पर टोकते रहे और मुझे लगा कि वो एक बहुत ही रुखे इंसान हैं लेकिन बाद में हमारी दोस्ती हो गई। 

Rishi kapoor and neetu singh love story know some interesting facts about actors life
ऋषि कपूर और नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

नीतू सिंह से पहले ऋषि कपूर एक पारसी लड़की यास्मीन मेहता को प्यार करते थे। यास्मीन के बारे में ऋषि ने ज्यादा तो नहीं बताया। लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा है कि जब नीतू से उनकी पहली मुलाकात हुई थी, तब वे यास्मीन को डेट कर रहे थे। कहा जाता है कि जब ऋषि की यास्मीन से लड़ाई होती थी तो उन्हें मनाने के लिए ऋषि नीतू से लेटर लिखवाते थे। यास्मीन से ऋषि का रिश्ता ज्यादा वक्त तक ठीक नहीं पाया था और दोनों अलग हो गए। यास्मीन के जिंदगी से जाने के बाद ऋषि कपूर के मन में नीतू के लिए प्यार जगा और धीरे-धीरे दोनों करीब आने लगे। दोनों ने एक दूसरे से जिंदगी भर साथ निभाने का वादा किया।

यह भी पढ़ें:  मां बनने वाली थीं एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना? अभिनेत्री ने कई साल बाद उठाया इस राज से पर्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi kapoor and neetu singh love story know some interesting facts about actors life
नीतू-ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

नीतू सिंह ने अपने एक दशक के करियर में कई अभिनेताओं के साथ हिट फिल्में दीं। लेकिन उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा ऋषि कपूर के साथ पसंद की गई, जिनके साथ उन्होंने शादी रचाई।  यश चोपड़ा फिल्म कभी-कभी में ऋषि कपूर के अपोजिट नीतू सिंह को कास्ट किया गया था। कहा जाता है इसी फिल्म के दौरान ऋषि कपूर और नीतू सिंह का अफेयर शुरू हुआ। जो कि बाद में कई फिल्मों में देखने को मिला। दोनों के बीच प्यार इतना गहरा हुआ कि वो बड़े पर्दे पर साफ नजर आता था। उस जमाने में यंगस्टर्स इनकी जोड़ी को काफी पसंद करते थे।

यह भी पढ़ें:  चारू और सुष्मिता के भाई का रिश्ता टूटने वाला है, तलाक को लेकर जल्द कोर्ट सुनाएगा फैसला

विज्ञापन
Rishi kapoor and neetu singh love story know some interesting facts about actors life
नीतू कपूर और ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

22 जनवरी 1980 को दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली। शादी के बाद नीतू ने फिल्मी करियर को अलविदा कह दिया, उस वक्त उनके करियर का सुनहरा दौर चल रहा था। फिर वे अपने परिवार और बच्चों रिद्धिमा कपूर और रणबीर कपूर की परवरिश में व्यस्त हो गईं। नीतू ने शादी के बाद लगभग 30 साल बाद साल 2009 में ऋषि कपूर के साथ ही फिल्म 'लव आज कल' से सिने पर्दे पर वापसी की।

यह भी पढ़ें: गिरमिटिया मजदूरों की मेहनत को मालिनी अवस्थी का सलाम, नीदरलैंड में जमेगी लोकगीतों की महफिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed