बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर को बहुत बार फोटोग्राफर्स पर भड़कते हुए देखा गया है। एक बार फिर से वह फोटोग्राफर्स पर भड़कते हुए दिखाई दिए हैं। ऋषि कपूर ने फोटोग्राफर्स की भीड़ से परेशान होकर सभी पर गुस्सा निकाला। हालांकि थोड़ी ही देर बाद वह अपने गुस्से को काबू में करते हुए फिर प्यार से भी निवेदन भी करते हैं। ऋषि कपूर का गुस्से से भरा ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
फोटोग्राफर्स पर भड़के ऋषि कपूर, बोले-इनके बगैर हम नहीं जी सकते और हमारे बगैर ये नहीं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, ऋषि कपूर अपने घर के बाहर खड़े होते हैं तभी कई सारे फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीर क्लिक कर रहे होते हैं। इस दौरान ऋषि उनपर गुस्सा करते हुए कहते हैं कि शोर मत मचाओ। वह गुस्से में ये बात दोहराते रहते हैं। ऋषि कपूर ने कहा-‘हमें भी अपनी इज्जत रखनी है आसपास लोग रहते हैं वो क्या कहेंगे फिल्म वाले लोग इतना धमाल मचाते हैं। तस्वीर लो जो करना है करो, लेकिन शोर मत मचाओ। आपको हर दफा मैं देख रहा हूं आप लोग बोलते हैं सर इधर देखो, उधर देखो.. कृपया ऐसा मत करिए’।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
इस बीच एक फोटोग्राफर ऋषि कपूर से उनके सिक्योरिटी गार्ड की शिकायत करता है। इस पर ऋषि कपूर हंसते हुए कहते हैं 'ये सब हमारे दोस्त हैं इनके बगैर हम नहीं जी सकते और हमारे बगैर ये नहीं जी सकते'। इसके बाद ऋषि अपनी पत्नी नीतू कपूर को घर से बाहर बुलाते हैं और कार में बैठकर निकल जाते हैं। लेकिन गाड़ी में बैठते-बैठते भी वो फोटोग्राफर्स को कुछ सुना देते हैं। ऋषि कपूर का ये वीडियो Viral Bhayani ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।
सोशल मीडिया यूजर्स ऋषि कपूर इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि ऋषि कपूर पिछले महीने ही न्यूयॉर्क से कैंसर का इलाज करवाकर भारत लौटे हैं। कैंसर की जंग जीतने के बाद ऋषि कपूर को बीते दिनों पहली बार कैमरे के सामने आए। हाल ही में उन्होंने एक फोटोशूट करवाया है। ये तस्वीरें जाने माने फोटोग्राफर अविनाश गोवारिकर ने खीचीं।
अविनाश गोवारिकर ने उनकी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की। ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में ऋषि कपूर बड़ी सी मुस्कान बिखेरते दिखाई दे रहे हैं। अविनाश ने कैप्शन में लिखा, 'पोस्ट पैकअप शॉट विद द लेजेंड ऋषि कपूर। एक छोटे से ब्रेक के बाद वह एक्शन में वापस आए हैं। शब्दों में बयान नहीं कर सकता कि चिंटूजी को लेंस के जरिए देखकर कैसा लगा।'
पढ़ें: कैंसर से जीतने के बाद पहली बार कैमरे पर दिखे ऋषि कपूर, बिग बी का टिक टॉक वीडियो वायरल सहित 5 खबरें