फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणबीर ने विसर्जित कीं ऋषि कपूर की अस्थियां और आई फॉर इंडिया से कलाकारों ने जुटाए करोड़ों रुपये, पांच खबरें

Mon, 04 May 2020 06:53 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 04 May 2020 06:53 AM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor Ashes Immersed By Ranbir and I For India Concert Bollywood Stars Raised Funds entertainment news
Bollywood - फोटो : Social Media

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की अस्थियों को मुंबई में बाणगंगा में विसर्जित कर दिया गया है। पिता की अस्थियों को विसर्जित करने के लिए रणबीर कपूर अपनी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी, मां नीतू कपूर के साथ पहुंचे थे। इस मौके पर उनके साथ आलिया भट्ट और करीबी दोस्त मुखर्जी भी मौजूद रहे।



रणबीर कपूर ने विसर्जित कीं पिता ऋषि कपूर की अस्थियां, आलिया भट्ट भी रहीं साथ

 

Rishi Kapoor Ashes Immersed By Ranbir and I For India Concert Bollywood Stars Raised Funds entertainment news
arvind trivedi - फोटो : social media

दूरदर्शन के मशहूर पौराणिक सीरियल 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी को लेकर उनके निधन की खबर आईं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनको श्रद्धांजलि देने का सिलसिला शुरू हो गया था। अब खबर है कि उनके निधन को लेकर अफवाह उड़ाई गई। अरविंद त्रिवेदी के निधन की अफवाह के बारे में उनके भतीजे ने खुलासा किया है। 

सकुशल हैं 'रावण' का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी, निधन की झूठी खबर हो रही वायरल


 

Rishi Kapoor Ashes Immersed By Ranbir and I For India Concert Bollywood Stars Raised Funds entertainment news
रामायण धारावाहिक का एक दृश्य - फोटो : DDIndiaLive

राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन पर अपना जलवा बिखेरने के बाद रामानंद सागर का प्रतिष्ठित धारावाहिक 'रामायण' अब स्टार प्लस की शोभा बढ़ाने जा रहा है। शो में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले कलाकार सुनील लहरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके इस बात की जानकारी दी है। हालांकि इस बात की चैनल की तरह से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

जनता की बेहद मांग पर, रामानंद सागर के शो 'रामायण' का प्रसारण , एक बार फिर से..!


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor Ashes Immersed By Ranbir and I For India Concert Bollywood Stars Raised Funds entertainment news
John Cena - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकार इरफान खान और ऋषि कपूर के निधन पर दुनियाभर के लोगों ने दुख जताया। दूसरे देशों की कई बड़ी हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस बीच डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार जॉन सीना ने भी दोनों के निधन पर दुख प्रकट किया है।

इरफान खान और ऋषि कपूर के निधन पर जॉन सीना ने जताया दुख, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें


 

विज्ञापन
Rishi Kapoor Ashes Immersed By Ranbir and I For India Concert Bollywood Stars Raised Funds entertainment news
Bollywood - फोटो : Social Media

कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए फेसबुक पर हिंदी फिल्म जगत और दुनिया भर के 85 कलाकारों ने साथ मिलकर वर्चुअल कॉन्सर्ट आई फॉर इंडिया का आयोजन किया। फेसबुक पर 4 घंटे 20 मिनट चले कॉन्सर्ट की मदद करोड़ो रुपये की सहायता राशि जुटाई गई। खबर लिखे जाने तक इसमें ऑनलाइन 14,394 लोगों ने डोनेट किया। जिसकी मदद से 3 करोड़ 70 लाख से भी ज्यादा रुपये इक्ट्ठा हो सके। वहीं कई लोगों ने ऑफलाइन भी इसमें मदद की।

I For India: कोरोना से जंग में एक साथ उतरे 85 कलाकार ने दी प्रस्तुति, कॉन्सर्ट के जरिए जुटाए करोड़ों रुपये

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed