फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

23 दिन बाद ट्विटर पर फिर लौटे ऋषि कपूर, वजह है लड़ाई-झगड़ा

Mon, 23 Apr 2018 10:24 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 23 Apr 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
rishi kapoor back on twitter after 23 days
rishi kapoor

बॉलीवुड स्टार ऋषि कपूर आखिरकार 23 दिन बाद सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर वापस लौट ही आए। उन्होंने ट्विटर पर वापस लौटते ही ट्वीट किया कि मैंने मस्ती और झगड़ों को बहुत मिस किया। रविार को किए इस ट्वीट पर लिखा है, 'हेलो, आपको बताना है कि मैं 23 दिनों के बाद वापस आ गया हूं। आपको, मस्ती और झगड़ों को मिस किया।' बता दें कि इससे पहले उन्होंने 29 मार्च को अपनी आखिरी ट्वीट किया था। 


 

 

rishi kapoor back on twitter after 23 days
Rishi Kapoor

बता दें कि ऋषि कपूर अक्सर अपने विवादित ट्वीट्स को लेकर विवादों में रहे हैं और इसी वजह से उन्होंने खुद को इससे दूर करने का फैसला किया था लेकिन वह इससे ज्यादा दिन तक दूरी नहीं बनाए रख पाए। ऋषि जल्द ही फिल्म ‘102 नॉट आउट’ में अमिताभ के साथ नजर आएंगे। 

rishi kapoor back on twitter after 23 days
rishi kapoor

गौरतलब है कि ऋषि कपूर के खिलाफ ट्विटर पर अश्लील वीडियो पोस्ट करने के मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी। ‘जय हो फाउंडेशन’ एनजीओ के अध्यक्ष अफरोज मलिक ने कहा था, 'हम आपसे पोस्को के तहत ट्विटर अकाउंट पर नाबालिग बच्चे की नग्न, अश्लील तस्वीर पोस्ट करने के लिए ऋषि कपूर के खिलाफ मामला दर्ज करने और आईटी एक्ट लगाने का अनुरोध करते हैं।' इस संबंध में शिकायत बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स की साइबर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
rishi kapoor back on twitter after 23 days
अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर , '102 नॉट आउट' - फोटो : ANI

ऋषि कपूर ने हाल ही में अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए मीडिया से कहा था, 'हम इस फिल्म में 27 साल बाद काम कर रहे हैं लेकिन जब भी हम सेट पर वक्त बिताते तो रिहर्सल करना शुरू कर देते। हमने इन सालों में अपने बीच कभी अंतर महसूस नहीं किया।'

विज्ञापन
rishi kapoor back on twitter after 23 days
rishi kapoor

ऋषि ने कहा था कि मुझे गर्व है कि मैं पिछले 44 साल से अमिताभ के साथ काम कर रहा हूं। हमारी पहली फिल्म ‘कभी कभी’ 1976 में और आखिरी फिल्म अजूबा (1991) आई थी, जिसमें हमने साथ साथ काम किया था।” हमने एक साथ ‘नसीब’, ‘कभी कभी’, ‘अमर अकबर एंथनी’ और ‘कुली’ जैसी फिल्में दी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed