Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Rishi Kapoor Box Office Report: rishi kapoor debut film bobby earned more than 100 crores in term of todays rate these are the 10 superhit films of Rishi Kapoor career
{"_id":"62476e8c0606e7703e45ab96","slug":"rishi-kapoor-box-office-report-rishi-kapoor-debut-film-bobby-earned-more-than-100-crores-in-term-of-todays-rate-these-are-the-10-superhit-films-of-rishi-kapoor-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rishi Kapoor Death Anniversary: बॉबी से लेकर दामिनी तक, ये हैं ऋषि कपूर के करियर की 10 सुपरहिट फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rishi Kapoor Death Anniversary: बॉबी से लेकर दामिनी तक, ये हैं ऋषि कपूर के करियर की 10 सुपरहिट फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 30 Apr 2022 09:14 AM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दी गई है। फिल्म में ऋषि कपूर का वही पुराना अंदाज और उनकी जिंदादिली देखने को मिली।
विज्ञापन
1 of 12
ऋषि कपूर की फिल्में
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की आज दूसरी पुण्यतिथि है। अभिनेता को गए आज दो साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी उनकी याद हम सबके जहन में जिंदा है। फिल्म बॉबी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता ऋषि कपूर ने अपनी पहली फिल्म से ही लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। 80 के दौर मे रोमांटिक हीरो कहलाने वाले ऋषि कपूर ने अपनी कई फिल्मों से लोगों का लगातार मनोरंजन किया। अभिनेता भले ही आज हमारे बीच मौजूद ना हों लेकिन उनकी फिल्में हमेशा उन्हें हमारे बीच बनाए रखेंगी। ऋषि कपूर ने अपने जीवन में कई हिट सुपरहिट फिल्में दी हैं। उनकी पुण्यतिथि पर आइए जानते हैं उनकी 10 हाइएस्ट ग्रोजर फिल्मों के बारे में-
2 of 12
बॉबी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉबी
ऋषि कपूर की यह फिल्म 29 सितंबर 1973 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म उस दौर की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। फिल्म में कपूर के साथ अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने भी अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। दोनों की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। फिल्म में ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया के अलावा अभिनेता प्राण, प्रेम चोपड़ा, प्रेमनाथ और दुर्गा खोटे जैसे कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन राज कपूर द्वारा किया गया था। वहीं फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ऋषि कपूर की इस डेब्यू फिल्म ने उस दौर में 5.5 करोड़ रुपए की कमाई की थी, जो आज के तुलना कुल 192 करोड़ रुपए के बराबर है।
3 of 12
फिल्म- अमर अकबर एंथनी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमर अकबर एंथनी
अमर अकबर एंथनी में भी दर्शकों को अभिनेता का किरदार बेहद पसंद आया था। 7 मई 1977 को रिलीज हुई यह फिल्म भी ऋषि कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म में ऋषि कपूर के साथ बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, नीतू सिंह, परवीन बॉबी, निरुपमा राय, रंजीत, जीवन, प्राण जैसे कलाकार भी नजर आए थे। इसका निर्देशन मन्नू देसाई द्वारा किया गया था। फिल्म ने उस दौर में 7.25 करोड़ की कमाई की थी, जो आज 186 करोड़ के बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
फिल्म- हम किसी से कम नहीं
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
हम किसी से कम नहीं
ऋषि कपूर की एक और बेहतरीन फिल्मों में शामिल हम किसी से कम नहीं 25 अगस्त 1977 को रिलीज की हुई। अपने जमाने में सुपरहिट रही इस फिल्म में ऋषि कपूर के साथ अभिनेत्री काजल किरण, तारिक, जीनत अमान जैसे कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म को नासिर हुसैन ने निर्देशित किया है। इसके कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने उस दौर में 4.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था जो मौजूदा समय में 109 करोड़ के बराबर है।
विज्ञापन
5 of 12
सरगम
- फोटो : सोशल मीडिया
सरगम
साल 1969 में आई ऋषि कपूर की फिल्म सरगम भी सुपर हिट साबित हुई। फिल्म में अभिनेता का किरदार दर्शकों को बेहद पसंद आया था। कसीनाथुनी विश्वनाथन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिनेता ऋषि कपूर के साथ एक्ट्रेस जयाप्रदा मुख्य किरदार में नजर आई थीं। इस फिल्म के गाने भी दर्शकों के बीच बेहद प्रसिद्ध हुए थे। ऋषि कपूर की फिल्म सरगम ने कुल चार करोड़ का कारोबार किया था, जिसका मूल्य आज करीब 94 करोड़ होता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।