सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Rishi Kapoor Death: अभिनेता को पीएम मोदी ने बताया प्रतिभा का पावरहाउस, लता मंगेशकर ने साझा की पुरानी तस्वीर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 30 Apr 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
rishi kapoor dead Pm Narendra Modi and Lata mangeshkar tweet for bollywood actor Rishi Kapoor
ऋषि कपूर के साथ पीएम मोदी और पत्नी नीतू; लता मंगेशकर की गोद में ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के चिंटू यानी ऋषि कपूर ने गुरुवार सुबह 8:45 बजे इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अस्पताल के डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों ने कहा कि वह अंतिम समय तक उनका मनोरंजन कर रहे थे। सोशल मीडिया पर अभिनेता के निधन के साथ ही श्रद्धांजलि देने का दौर शुरू हो गया है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी और लता मंगेशकर ने भी ऋषि कपूर को याद किया है।


 

Trending Videos
rishi kapoor dead Pm Narendra Modi and Lata mangeshkar tweet for bollywood actor Rishi Kapoor
PM Narendra Modi Speech - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्म अभिनेता की मौत पर उनके परिवार और फैंस के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा, 'ऋषि कपूर जी, बहुआयामी, प्रिय और जीवंत थे। वह प्रतिभा के पावरहाउस थे। मैं हमेशा सोशल मीडिया पर उनके साथ हुई बातचीत को याद रखूंगा। वह फिल्मों और भारत की प्रगति को लेकर उत्साही थे। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और फैंस के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
rishi kapoor dead Pm Narendra Modi and Lata mangeshkar tweet for bollywood actor Rishi Kapoor
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने भी ट्वीट करते हुए एक पुरानी तस्वीर साझा की। लता मंगेशकर ने लिखा, 'कुछ समय पहले ऋषि जी ने मुझे उनकी और मेरी ये तस्वीर भेजी थी। वो सब दिन, सब बातें याद आ रही हैं। मैं शब्दहीन हो गईं हूं।'

 

rishi kapoor dead Pm Narendra Modi and Lata mangeshkar tweet for bollywood actor Rishi Kapoor
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा एक दूसरे ट्वीट में लता ने लिखा, 'क्या कहूं। क्या लिखूं कुछ समझ नहीं आ रहा है। ऋषि जी के निधन से मुझे बहुत दुख हो रहा है। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री में बहुत हानि हुई है। ये दुख सहना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।'

 

विज्ञापन
rishi kapoor dead Pm Narendra Modi and Lata mangeshkar tweet for bollywood actor Rishi Kapoor
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि ऋषि कपूर के निधन के बाद सोशल मीडिया पर सितारे अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। याद दिला दें कि ऋषि कपूर के निधन की जानकारी सबसे पहले सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन ने ही दी थी। इसके बाद तमाम सितारों ने ऋषि को श्रद्धांजलि दी है। अक्षय कुमार ने तो इस वक्त को एक बुरे सपना जैसे बताया है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed