फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rishi Kapoor Death: जब ऋषि कपूर के लिए बेटे रणबीर ने कहा था, 'अभिनेता चिरंजीवी होते हैं, सितारे बुझ जाते हैं'

Thu, 30 Apr 2020 12:18 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 30 Apr 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor Death News:Throwback interview of son bollywood actor Ranbir kapoor
ऋषि कपूर और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस दुखद खबर की जानकारी सोशल मीडिया पर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट के साथ दी। ट्वीट में अमिताभ ने लिखा कि, 'मैं टूट गया हूं।' सोशल मीडिया पर इस खबर के सामने आने के बाद से ही सितारों के साथ ही फैंस अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ऋषि कपूर एक बेहतरीन अभिनेता था और एक इंटरव्यू में रणबीर ने कहा था कि अभिनेता चिरंजीवी होते हैं, और सितारे बुझ जाते हैं।


 

Rishi Kapoor Death News:Throwback interview of son bollywood actor Ranbir kapoor
Rishi and Ranbir Kapoor

दरअसल साल 2013 में फिल्म बेशर्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने कहा था, ' पिता ऋषि कपूर के साथ अभिनय करते वक्त बहुत सहज महसूस होता है। लेकिन 'बेशर्म' में काम करते वक्त पूरी फिल्म में उनके साथ मुझे शर्म आती रही, झिझक होती रही। मगर अपने पिता के साथ स्क्रीन सीन शेयर करना मेरा सबसे अद्भुत अनुभव रहा है। वे एक बेहतरीन अभिनेता हैं, मेरे फेवरेट एक्टर हैं, बचपन से।'

Rishi Kapoor Death News:Throwback interview of son bollywood actor Ranbir kapoor
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor, Ranbir Kapoor - फोटो : social media

रणबीर कपूर ने आगे कहा, ' मम्मी, पापा जब एक्टिंग कर रहे थे तो उन्होंने कभी निजी रिश्तों को बीच में आने नहीं दिया। 'बेशर्म' फिल्म में कहानी कुछ यूं है कि मैं अमिताभ बच्चन से काफी प्रेरित हूं। फिल्म में वे मेरे सबसे फेवरेट ऐक्टर हैं। मगर वास्तविक जीवन में अगर तुलना करनी हो तो, मेरे सबसे पसंदीदा एक्टर मेरे पिता हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor Death News:Throwback interview of son bollywood actor Ranbir kapoor
rishi kapoor and ranbir kapoor

रणबीर ने बातचीत में आगे कहा था, 'ऋषि कपूर इंडिया के ही नहीं, दुनिया के सबसे बेस्ट एक्टर हैं। मेरे पिता ऋषि कपूर जिस तरह के अलग-अलग किरदार निभा रहे हैं उससे फिर से साबित हो गया है कि 'एक्टर लास्ट्स एंड स्टार्स फेड अवे' यानी अभिनेता चिरंजीवी होते हैं, और सितारे बुझ जाते हैं। मेरे पिता आज भी फ़िल्मों के लिए बेहद उत्साहित हैं, बल्कि मुझसे 10 गुना ज़्यादा।'

विज्ञापन
Rishi Kapoor Death News:Throwback interview of son bollywood actor Ranbir kapoor
ऋषि कपूर और रणबीर कपूर

रणबीर ने बातचीत के आखिर में कहा था, 'मैं उनकी किसी फिल्म को दोबारा कर पाना बहुत मुश्किल मानता हूं। मैं उनकी एक्टिंग का 10 फीसदी भी नहीं कर पाऊंगा।मुझे उनकी कर्ज, चांदनी, प्रेम रोग और जमाने को दिखाना है, सबसे ज़्यादा पसंद है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed