{"_id":"5eaa5d8e8ebc3e90354c65ed","slug":"rishi-kapoor-dead-10-unknown-facts-about-rishi-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rishi Kapoor Death: हॉट दिखने के लिए स्वैटर पहनते थे ऋषि कपूर, ऐसे हुई थी नीतू सिंह संग प्यार की शुरुआत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rishi Kapoor Death: हॉट दिखने के लिए स्वैटर पहनते थे ऋषि कपूर, ऐसे हुई थी नीतू सिंह संग प्यार की शुरुआत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Thu, 30 Apr 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
ऋषि कपूर
- फोटो : Social Media
Link Copied
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया है। ऋषि कपूर ने 67 साल की उम्र में मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में अंतिम सांस ली। ऋषि कपूर कई दिनों से बीमार चल रहे थे जिसके चलते उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। ऋषि कपूर जितने अच्छे अभिनेता थे उतने ही मजाकिया और जिंदादिल व्यक्ति भी थे। ऋषि कपूर अपने जमाने में रोमांस के बाप थे। उनके सामने तो उनका बेटा भी अभी कुछ नहीं। ऐसी ही कुछ बातें ऋषि कपूर के बारे में जो आप शायद ही जानते होंगे।
Trending Videos
2 of 11
ऋषि कपूर
- फोटो : Social Media
सभी लोग जानते हैं ऋषि कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'बॉबी' से की थी। जिसमें उनके साथ अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया थीं। लेकिन ऐसी नहीं है। ऋषि कपूर के करियर की शुरुआत फिल्म 'मेरा नाम जोकर' से की थी। और उनकी पहली हीरोइन भी डिंपल कपाड़िया नहीं बल्कि सिम्मी ग्रेवाल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 11
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor
- फोटो : social media
ऋषि कपूर और नीतू सिंह की जोड़ी बेहद खूबसूरत थी। लेकिन एक समय था जब नीतू सिंह ऋषि कपूर से नफरत करती थीं। नीतू को उनका मजाकिया अंदाज बिल्कुल भी पसंद नहीं थी। फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी' के सेट पर ऋषि अक्सर नीतू का काजल फैला दिया करते थे और उन्हें दोबारा मेकअप करने के लिए कहा करते थे। इस बात से नीतू सिंह बहुत चिढ़ती थीं। दोनों की ये मीठी तकरार आगे जाकर प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी कर ली।
4 of 11
deewana
ऋषि कपूर ने दिवंगत अभिनेत्री दिव्या भारती और शाहरुख खान के साथ फिल्म 'दीवाना' में काम किया था। इस फिल्म में शाहरुख पर फिल्माया गया गाना 'दीवाना मैं चला', ऋषि चाहते थे कि वो गाना उनके ऊपर फिल्माया जाए लेकिन हो नहीं पाया।
विज्ञापन
5 of 11
rishi kapoor
ऋषि कपूर ने अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ भी कई फिल्मों में काम किया है। दोनों की जोड़ी ने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं। बाद में माधुरी ने उनके बेटे रणवीर कपूर के साथ उनकी फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में आइटम नंबर किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X