{"_id":"5eabcaa78ebc3e90835dd2bf","slug":"rishi-kapoor-death-mahira-khan-to-these-pakistani-artists-pay-tribute","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋषि कपूर को याद कर पाकिस्तानी कलाकारों की भी नम हुईं आंखें, ऐसे दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऋषि कपूर को याद कर पाकिस्तानी कलाकारों की भी नम हुईं आंखें, ऐसे दी श्रद्धांजलि
मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर के निधन से सभी को झटका लगा है। ना केवल बॉलीवुड बल्कि पाकिस्तानी कलाकारों ने भी अभिनेता के निधन पर शोक जताया है। फिल्म 'रईस' में काम कर चुकीं अभिनेत्री माहिरा खान ने ऋषि कपूर की एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा- 'जिंदगी आपके लिए बहुत छोटी थी। आप हमेशा इससे कहीं बड़े थे। आपके लिए धन्यवाद। हमेशा हमारे दिल में रहेंगे।'
ऋषि कपूर के साथ फिल्म 'हिना' से डेब्यू करने वालीं पाकिस्तानी अभिनेत्री जेबा बख्तियार ने भी उन्हें याद किया। जेबा ने लिखा, 'यह सुनकर मैं हैरान हूं कि ऋषि कपूर अब नहीं है। समय कैसे बीत जाता है। ऐसा लगता है जैसे कल ही 'हिना' की शूटिंग हुई हो। मैं सच में आपको बहुत याद करूंगी।'
A post shared by ZEBA BAKHTIAR (@zebabakhtiarofficial) on
3 of 5
Rahat Fateh Ali Khan
- फोटो : twitter
गायक राहत फतेह अली खान ने ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताया। उन्होंने एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए कहा, 'मेरे चाचा नुसरत फतेह अली खान और पिता फर्रुख फतेह अली खान को राज कपूर ने विशेष निमंत्रण दिया था, ऋषि कपूर के शादी समारोह में परफॉर्म करने के लिए। हमारे परिवारों ने टैलेंट की हमेशा इज्जत की है। आपके बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। अभिनेता ऋषि कपूर अब नहीं रहे। नीतू जी, रणबीर कपूर और उनके परिवार को संवेदनाएं। निश्चित रूप से ऋषि जी हम आपको याद करते रहेंगे।'
फिल्म 'हिंदी मीडियम' में नजर आईं अभिनेत्री सबा कमर ने ऋषि कपूर और नीतू कपूर का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों सबा के काम की काफी तारीफ कर रहे हैं। सबा ने लिखा- 'साल 2020 ने इस दुनिया की खूबसूरत चीजें हमसे छीन ली हैं। एक और दिन जब हमने बहुत कुछ खो दिया। शब्दों में इसे बयां नहीं किया जा सकता। अल्लाह कपूर परिवार को मजबूती दे।'
पाकिस्तानी गायक शूजा हैदर ने ऋषि कपूर की एक तस्वीर के साथ लिखा- 'सच में आंखों में आंसू हैं। कोई शब्द कहने के लिए नहीं है। आप सबसे अच्छे थे सर। आपकी आत्मा को शांति मिले।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।