सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Rishi Kapoor Death: पिता से ज्यादा बात नहीं करते थे रणबीर, बेटे के साथ बॉन्डिंग पर ऋषि कपूर ने कही थी ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 30 Apr 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor Death when Rishi Kapoor revealed his bonding with son   Ranbir Kapoor
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor, Ranbir Kapoor - फोटो : social media

हिंदी सिनेमा में अपनी अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाले मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया है। उन्होंने बतौर बाल कलाकार अपने अभिनय की शुरुआत की थी। वह साल 1970 में पिता राज कपूर की आई फिल्म मेरा नाम जोकर में नजर आए थे। इसके बाद उन्हें मुख्य अभिनेता के रूप में फिल्म बॉबी में देखा गया। ऋषि कपूर की यह फिल्म साल 1973 में आई थी जो हिट साबित हुई। 

Trending Videos
Rishi Kapoor Death when Rishi Kapoor revealed his bonding with son   Ranbir Kapoor
ऋषि कपूर, नीतू सिंह - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

ऋषि कपूर बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से एक थे जो हमेशा अपने बिंदास अंदाज के लिए जाने जाते थे। इतना ही नहीं वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में बेबाकी से खुलासे भी करते रहते थे। ऋषि कपूर ने जिंदगी के कुछ खुलासे अपनी किताब 'खुल्लम खुल्ला' में भी किए थे। इस किताब में उन्होंने पिता राज कपूर की निजी जिंदगी से लेकर नीतू कपूर से पहले अपने प्रेम संबंधों के बारे में भी जिक्र किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor Death when Rishi Kapoor revealed his bonding with son   Ranbir Kapoor
rishi kapoor, neetu kapoor - फोटो : social media

किताब 'खुल्लम खुल्ला में ऋषि कपूर ने ये भी खुलासा किया था कि उनके बेटे और अभिनेता रणबीर कपूर के साथ संबंध कैसे थे। ऋषि कपूर ने अपनी किताब में लिखा था कि रणबीर उनके साथ ज्यादा खुले हुए नहीं थे। रणबीर अपनी ज्यादातर बातें की मां नीतू को ही बताते हैं। साथ ही ऋषि कपूर ने बताया कि उन्होंने रणबीर कपूर के करियर में दखल देने कभी कोशिश नहीं की।

Rishi Kapoor Death when Rishi Kapoor revealed his bonding with son   Ranbir Kapoor
rishi kapoor and ranbir kapoor - फोटो : file photo

हालांकि ऋषि को रणबीर कपूर की शुरुआती फिल्मों से काफी दिक्कत होती थी, लेकिन रणबीर ने साल 2012 में फिल्म बर्फी की तो ऋषि कपूर ने उनकी काफी तारीफ की। और उन्होंने कहा कि इस फिल्में में रणबीर का काम निखर कर आया है। रणबीर से अपनी बॉन्डिंग के बारे में ऋषि कपूर ने किताब में लिखा था, 'मैं नहीं जानता कि आगे क्या होगा। मैं नहीं जानता कि मेरे बच्चे क्या करेंगे। मैं नहीं जानता कि मेरे और डब्बू के बच्चे भविष्य में हमलोगों के साथ क्या व्यवहार करेंगे। वह आरके बैनर को ज़िंदा रखेंगे, उसकी लेगेसी को कैसे आगे ले जाएंगे।

विज्ञापन
Rishi Kapoor Death when Rishi Kapoor revealed his bonding with son   Ranbir Kapoor
ऋषि कपूर और रणबीर कपूर - फोटो : file photo

आपको बता दें कि ऋषि कपूर की बुधवार को तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्होंने गुरुवार को अंतिम सांस ली। ऋषि कपूर ने अपने अभिनय से लाखों दर्शकों के दिलों की जीता था। वह आखिरी बार फिल्म द बॉडी में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में अभिनेता इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिका में थे। 

पढ़ें: ऋषि कपूर की इन सात फिल्मों ने खूब बटोरी थीं सुर्खियां, 'मजनू' से 75 साल के 'बेटे' तक का निभाया था किरदार

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed