ऋषि कपूर की अंतिम यात्रा के वक्त कपूर खानदान से महज चंद लोग ही शामिल हो सके। लॉकडाउन की वजह से परिवार के 20 सदस्यों को ही मंजूरी दी गई थी। कपूर खानदान में जब भी कोई मौका होता है आज भी परिवार के सभी सदस्य एक साथ जुटते हैं। इन्हें हिंदी सिनेमा का पहला परिवार भी कहा जा सकता है जिनकी हर पीढ़ी सिनेमा से जुड़ी हुई है। चलिए ऐसे में हम आपको बॉलीवुड के सबसे मशहूर और पावरफुल परिवारों के बारे में बताते हैं।
कपूर खानदान ही नहीं बॉलीवुड के ये परिवार भी हैं सबसे पावरफुल, यूं कर रहे इंडस्ट्री पर राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपूर खानदान
बॉलीवुड के मशहूर परिवारों की बात हो तो सबसे पहला नाम कपूर खानदान का आता है। ये परिवार बॉलीवुड इंडस्ट्री का सबसे पुराना परिवार है। अपने सपनों को पूरा करने पृथ्वीराज कपूर ने सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था। उसके बाद उनके बेटों राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर ने बॉलीवुड पर राज किया।
एक और कपूर परिवार
पृथ्वीराज कपूर के परिवार के अलावा एक और कपूर परिवार बॉलीवुड पर राज करता है। निर्माता सुरिंदर कपूर के तीनों बेटे बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके हैं। बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर तीनों ही जाने-माने नाम हैं। बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी की। श्रीदेवी की बेटी जान्हवी धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपने कदम जमा रही हैं। वहीं अनिल कपूर की दोनों बेटियां बॉलीवुड से जुड़ी हुई हैं। सोनम कपूर अभिनेत्री हैं वहीं दूसरी बेटी रिया कपूर प्रोड्यूसर है। बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना से उनका बेटा अर्जुन कपूर है।
अख्तर-आजमी खानदान
अख्तर और आजमी खानदान भी बॉलीवुड में लंबे समय से अपनी जड़ें जमाए हुआ है। गीतकार जावेद अख्तर ने पहले हनी ईरानी से शादी की। इनके दो बच्चे हुए- जोया अख्तर और फरहान अख्तर, जो बॉलीवुड की दुनिया में जाने-माने नाम हैं। जावेद अख्तर के पिता जां निसार अख्तर भी अपने समय के लोकप्रिय गीतकार रहे हैं। हनी ईरानी की बहन डेजी ईरानी भी अभिनेत्री हैं।
खान परिवार
लेखक सलीम खान और सलमा खान के बेटे सलमान, अरबाज और सोहेल हैं। सलीम खान ने बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हेलन से दूसरी शादी की। वहीं अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा से शादी की थी। अभिनेत्री अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा की छोटी बहन है। वहीं सलीम खान की बेटी अलवीरा खान ने अभिनेता अतुल अग्निहोत्री से शादी की।