फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

7 महीने बाद ऋषि कपूर की बीमारी को लेकर बड़ा खुलासा, करीबी डायरेक्टर ने शेयर की पोस्ट

Tue, 30 Apr 2019 03:32 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 30 Apr 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
rishi kapoor friend filmmaker rahul rawail share post
rishi kapoor, rahul rawail - फोटो : facebook rahul rawail

ऋषि कपूर पिछले सात महीनों से न्यूयॉर्क में हैं जहां वो अपनी बीमारी का इलाज कराने के लिए पहुंचे थे। ऋषि कपूर की बीमारी को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे, लेकिन ना तो उन्होंने और ना ही कपूर परिवार के किसी सदस्य ने इसका खुलासा किया कि आखिर वो किस बीमारी से जूझ रहे हैं। 

rishi kapoor friend filmmaker rahul rawail share post
Rishi Kapoor - फोटो : instagram

चर्चा तो यहां तक चल पड़ी थी कि ऋषि कपूर को कैंसर है हालांकि रणधीर कपूर ने इन खबरों को महज अफवाह बताया था। उन्होंने ऐसी किसी भी खबर पर फैंस को ध्यान नहीं देने के लिए कहा। अब ऋषि कपूर के करीबी दोस्त और फिल्ममेकर राहुल रवैल ने फेसबुक पोस्ट शेयर किया है, जिससे ऋषि कपूर की बीमारी का खुलासा हुआ है।

rishi kapoor friend filmmaker rahul rawail share post
samara sahni, rishi kapoor - फोटो : social media

आज सुबह ही राहुल रवैल ने अपने फेसबुक पर लिखा कि 'ऋषि कपूर (चिंटू) कैंसर फ्री है।' इसके साथ ही राहुल रवैल ने ऋषि कपूर के साथ की एक तस्वीर भी शेयर की है। राहुल रवैल के इस पोस्ट के बाद ऋषि कपूर के फैंस ने राहत की सांस ली और उनके जल्द वापस लौटने की कामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
rishi kapoor friend filmmaker rahul rawail share post
Rishi Kapoor - फोटो : Instagram

इससे पहले ऋषि कपूर की पत्नी और एक्ट्रेस नीतू कपूर ने न्यू ईयर के मौके पर इंस्टाग्राम पर ऐसा कुछ लिखा कि माना जा रहा था कि उन्हें कैंसर ही है। नीतू ने लिखा-'2019 की शुभकामनाएं। कोई रिजॉल्यूशन नहीं केवल शुभकामनाएं। ट्रैफिक प्रदूषण कम हो। उम्मीद है कि भविष्य में कैंसर (कर्क) केवल एक राशि होगी।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Happy 2019 🎈 no resolutions only wishes this year !!! Less pollution traffic!! Hope in future cancer is only a zodiac sign !!! No hatred less poverty loads of love togetherness happiness n most imp. Good health ❤️❤️❤️❤️❤️

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

विज्ञापन
rishi kapoor friend filmmaker rahul rawail share post
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor, Ranbir Kapoor - फोटो : social media

बीमारी के दौरान भी ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहे। वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋषि कपूर आखिरी बार मुल्क फिल्म में नजर आए थे। फिल्म में उनके अलावा तापसी पन्नू और आशुतोष राणा भी थे। इसे अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed