फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'खुल्लम खुल्ला': ऋषि कपूर ने अपनी किताब में किये कई खुलासे, पिता के अफेयर से लेकर पहली गर्लफ्रेंड तक बेबाकी से लिखी हैं ये बातें

Sat, 04 Sep 2021 12:35 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 04 Sep 2021 12:35 PM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor has made many revelations in his book from father's affair to first girlfriend
प्रियंका चोपड़ा, ऋषि कपूर - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के दिग्गज दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का आज जन्मदिन है। पिछले साल 30 अप्रैल को मुंबई के एक अस्पताल में ऋषि कपूर का निधन हुआ था। वो लंबे वक्त से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे और साल 2018 में उन्होंने न्यूयॉर्क में करीब एक साल तक कैंसर का इलाज भी कराया था। ऋषि कपूर ने साल 2017 में अपनी किताब 'खुल्लम खुल्ला' में अपने संस्मरणों को लिखा है। उन्होंने इस किताब में बेबाकी से कई खुलासे किये हैं, जिसमें पिता के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से लेकर अपनी पहली गर्लफ्रेंड तक कई किस्से शामिल हैं।  ऋषि कपूर ने ईमानदारी और स्पष्टता के साथ अपने जीवन के पन्नों को इस किताब में खोला है।



इसे भी पढ़ें-किस्से बॉलीवुड के: जब एक चॉकलेट के लिए ऋषि कपूर ने दिया शॉट, नरगिस बोलीं- आंखें खुली रखना और रोना मत


किसी जमाने में बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो के नाम से मशहूर ऋषि कपूर ने किताब में अभिनेत्रियों पर अपने क्रश का भी खुल्लम-खुल्ला ही खुलासा किया है। उन्होंने नीतू कपूर और अपनी लव स्टोरी के बारे में भी विस्तार से जिक्र किया है। ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 में मुंबई के चेंबूर में हुआ था। उन्होंने 1973 से लेकर साल 2000 के बीच करीब 92 फिल्मों में रोमांटिक लीड का किरदार निभाया। साल 2008 में उनको फिल्म फेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। आइए जानते हैं ऋषि ने अपनी किताब में क्या खुलासे किये हैं..

Rishi Kapoor has made many revelations in his book from father's affair to first girlfriend
ऋषि कपूर - फोटो : Social Media

ऋषि कपूर ने पिता राज कपूर के विवाहेतर संबंधों के बारे में भी इस किताब में जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि राज कपूर के अन्य महिलाओं के साथ संबंध थे, जबकि उनका विवाह कृष्णा राज कपूर के साथ हुआ था। उन्होंने लिखा है कि जब वो छोटे थे, तो उनके पिता का बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नरगिस के साथ अफेयर था। उन्होंने यह भी लिखा है कि राज कपूर के वैजयंती माला के साथ भी अफेयर था।

Rishi Kapoor has made many revelations in his book from father's affair to first girlfriend
ऋषि कपूर - फोटो : Social Media

ऋषि कपूर ने लिखा है कि वो नीतू के नहीं, बल्कि किसी और के प्यार में पागल थे। उन्होंने अपनी किताब में बताया है कि उनकी पहली प्रेमिका पारसी लड़की यास्मीन मेहता थी, जिसके प्यार में वो पागल थे। यास्मीन के साथ उन्होंने डेट भी की थी। यह फिल्म बॉबी के रिलीज होने से पहले की बात है। 1973 में बॉबी के रिलीज होने के बाद स्टारडस्ट पत्रिका ने डिंपल और मेरे बीच रोमांस की कहानी छापी थी। उस वक्त डिंपल खन्ना पहले से ही शादीशुदा थीं। डिंपल के साथ रोमांस की खबरों ने यास्मीन के साथ उनके रिश्ते को खत्म कर दिया। ऋषि कपूर ने लिखा है कि उन्होंने यास्मीन को अपने जीवन में फिर से लाने की बहुत कोशिश की पर वो नहीं मानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor has made many revelations in his book from father's affair to first girlfriend
Rishi Kapoor - फोटो : अमर उजाला

ऋषि कपूर ने लिखा है कि उनकी पहली प्रेमिका यास्मीन ने उन्हें एक अंगूठी दी थी। यह अंगूठी उस वक्त दी थी जब वो गर्लफ्रेंड यास्मीन के साथ डेट कर रहे थे। बॉबी फिल्म की शूटिंग के दौरान डिंपल ने उनके हाथ से खिंचकर ये अंगूठी पहन ली थी। जब राजेश खन्ना ने डिंपल को प्रपोज किया और उनके हाथ में अंगूठी देखी तो उसने निकालकर जुहू के पास समुद्र में फेंक दिया था। ये मामला उस वक्त काफी सुर्खियों में छाया था। ऋषि ने किताब में स्वीकारा है कि सच्चाई है कि मुझे डिंपल से कभी प्यार नहीं हुआ था। मैं उनसे प्यार नहीं करता था। 

विज्ञापन
Rishi Kapoor has made many revelations in his book from father's affair to first girlfriend
ऋषि कपूर, - फोटो : Twitter- @BombayBasanti

बता दें कि ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में 1970 में अपने पिता की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में ऋषि ने अपने पिता के बचपन का किरदार निभाया था। वो 1973 में आई फिल्म बॉबी से लोकप्रिय हुए थे। फिल्म में उनके अपोजिट डिंपल कपाड़िया थीं। इस फिल्म के लिए उन्हें 'बेस्ट एक्टर' का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। 90 के दशक में ऋषि कपूर की इमेज रोमांटिक हीरो की रही। चॉकलेटी लुक होने के कारण लड़कियां उन पर फिदा रहती थीं। बतौर सोलो लीड उन्होंने करीब 51 फिल्मों में अभिनय किया। पत्नी डिंपल के साथ ऋषि ने करीब 12 फिल्मों में साथ अभिनय किया।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed