{"_id":"5c2e0e8bbdec2256ab4fcebe","slug":"rishi-kapoor-health-is-going-down-every-day-latest-new-year-celebration-picture-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीमारी की वजह से कमजोर होते जा रहे हैं ऋषि कपूर, देखिए 3 महीने में कैसी हो गई हालत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बीमारी की वजह से कमजोर होते जा रहे हैं ऋषि कपूर, देखिए 3 महीने में कैसी हो गई हालत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Thu, 03 Jan 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Rishi Kapoor
- फोटो : Instagram
Link Copied
करीब 3 महीने पहले ऋषि कपूर अपना इलाज करवाने न्यूयॉर्क गए थे। इस बीच ऋषि कपूर की कई तस्वीरें सामने आई जिसमें उनके हाव-भाव और लुक काफी अलग नजर आया। इस बीच ऋषि कपूर की एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो जाएगा। बताया जा रहा है कि ऋषि कपूर किसी बीमारी से ग्रस्त हैं, जिस वजह से वे बेहद कमजोर हो गए हैं।
Trending Videos
2 of 5
Rishi Kapoor
- फोटो : Instagram
66 साल के ऋषि कपूर हमेशा से ही टिपटॉप नजर आए। फिर चाहे कोई अवॉर्ड फंक्शन हो या फिर कोई इवेंट ऋषि हमेशा ही अपने लुक से लोगों को इंप्रेस करते आए हैं। इसके उलट अगर आप आज के ऋषि कपूर की तस्वीर देखेंगे तो शायद आपका उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो जाएगा। तीन महीनों में ऋषि कपूर की काया इतनी बदल चुकी है कि वह उम्र से ज्यादा बूढ़ें और कमजोर दिखने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Rishi Kapoor
- फोटो : Instagram
इस बार ऋषि कपूर ने नए साल का जश्न परिवार के साथ न्यूयॉर्क में ही मनाया जहां पर उनका इलाज चल रहा है। इस जश्न की तस्वीरों में ऋषि कपूर बेहद कमजोर और बीमार लग रहे हैं। सफेद बाल, चेहरे पर झुर्रियां और मुस्कान के पीछे खराब तबीयत को छिपाते हुए ऋषि की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में ऋषि, नीतू कपूर, रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर, भरत साहनी और आलिया भट्ट के साथ एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऋषि कपूर इन तस्वीरों में भले ही खुश नजर आ रहे हों, लेकिन उनकी यह हालत देखकर फैंस को झटका जरूर लग सकता है।
4 of 5
rishi kapoor
- फोटो : File Photo
ऋषि कपूर से कई सारे स्टार्स न्यूयॉर्क में मिले। इसमें अनुपम खेर, प्रियंका चोपड़ा, जावेद अख्तर और आलिया भट्ट का नाम भी शामिल है। आपको बता दें, ऋषि कपूर ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी खराब तबीयत की जानकारी दी थी। इसके बाद से कुछ लोग सोशल मीडिया पर दावा करने लगे कि उन्हें कैंसर हुआ है। जो थर्ड स्टेज पर पहुंच गया है। हालांकि इन खबरों को सुनकर ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर गुस्सा हुए और इस खबरों को मात्र अफवाह बताया।
विज्ञापन
5 of 5
rishi kapoor
- फोटो : File Photo
रणधीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा, 'अभी ऋषि के टेस्ट होने बाकी हैं। हमें भी नहीं पता कि ऋषि को क्या तकलीफ है और वह किस प्रकार की बीमारी से पीड़ित हैं। यहां तक कि ऋषि को खुद भी नहीं पता कि उसे क्या हुआ है। अभी ऋषि के मेडिकल टेस्ट होने की प्रक्रिया शुरू भी नहीं हुई है। लोग कैसे यह अंदाजा लगा रहे हैं कि उसे एडवांस स्टेज का कैंसर हुआ है। ऋषि को शांति से सारे टेस्ट कराने दीजिए और उसके बाद जो भी रिजल्ट आएगा हम जरूर सबको इसकी जानकारी देंगे।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X