बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर लंबे समय बाद फिर से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। वह जल्द ही थ्रिलर फिल्म 'द बॉडी' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 'द बॉडी' में ऋषि कपूर पुलिस ऑफिसर के किरदार में हैं। इन दिनों 'द बॉडी' के क्लाइमैक्स की शूटिंग चल रही हैं, जिसकों शूट करते हुए ऋषि कपूर बुरी तरह से घायल हो गए हैं।
जंगल में इमरान हाशमी का पीछा करना पड़ा ऋषि कपूर को पड़ा भारी, हो गए घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार 'द बॉडी' के क्लाइमैक्स में ऋषि कपूर अभिनेता इमरान हाशमी का जंगल में पीछा कर रहे होते हैं। उनका पीछा करते हुए ऋषि कपूर फिसल गए जिससे उनके घुटने में चोट लग गई। फिल्म के क्रू और इमरान तुरंत ऋषि की मदद के लिए आए लेकिन ऋषि ने प्रोफेशनल तरीके से अपनी शूटिंग पूरी की।
बता दें कि ऋषि कपूर लंबे समय तक कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ रहे थे। कैंसर से जंग जीतने के बाद फिल्म 'द बॉडी' उनकी पहली फिल्म है। इस फिल्म में सोभिता धुलिपाला और वेदिका जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। गौरतलब है कि फिल्म 'द बॉडी' में वेदिका और इमरान हाशमी के बीच एक्ट्रा मैरिटल अफेयर देखने को मिलेगा।
'द बॉडी' का ट्रेलर बीते महीने रिलीज हुआ थी जिसे सोशल मीडिया पर दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म का निर्देशन जीतू जोसेफ कर रहे हैं। 'द बॉडी' फिल्म साल 2012 में आई इसी नाम की स्पैनिश फिल्म का हिंदी रीमेक है। फिल्म 13 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।
पिछले कुछ वक्त से पुरानों गानों को रीमेक करना का ट्रेंड तेजी से चल रहा है। ऐसे में अब इमरान हाशमी भी अपने एक पुराने सुपरहिट गाने के साथ आए हैं। इमरान हाशमी और ऋषि कपूर स्टारर फिल्म 'द बॉडी' का गाना 'झलक दिखला जा रीलोडेड' रिलीज किया गया है। बता दें कि 'झलक दिखला जा' साल 2006 में आई फिल्म 'अक्सर' में पहली बार इस्तेमाल किया गया था।
पढ़ें: जॉन को देशभक्त के रूप में देखते हैं लोग, मुझे घर तोड़ने वाले के रूप में: इमरान हाशमी