{"_id":"5d997aed8ebc3e93ad10574a","slug":"rishi-kapoor-photoshoot-to-amitabh-bachchan-tik-tok-video-look-at-the-5-big-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैंसर से जीतने के बाद पहली बार कैमरे पर दिखे ऋषि कपूर, बिग बी का टिक टॉक वीडियो वायरल सहित 5 खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कैंसर से जीतने के बाद पहली बार कैमरे पर दिखे ऋषि कपूर, बिग बी का टिक टॉक वीडियो वायरल सहित 5 खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 06 Oct 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
rishi kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कैमरे पर लौटे ऋषि कपूर
ऋषि कपूर पिछले महीने ही न्यूयॉर्क से कैंसर का इलाज करवाकर भारत लौटे हैं । कैंसर की जंग जीतने के बाद ऋषि पहली बार कैमरे के सामने आए । हाल ही में उन्होंने एक फोटोशूट करवाया है । ये तस्वीरें जाने माने फटॉग्रफर अविनाश गोवारिकर ने खीचीं हैं । अविनाश गोवारिकर ने उनकी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की। ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में ऋषि कपूर बड़ी सी मुस्कान बिखेरते दिखाई दे रहे हैं। अविनाश ने कैप्शन में लिखा, 'पोस्ट पैकअप शॉट विद द लेजेंड ऋषि कपूर। एक छोटे से ब्रेक के बाद वह एक्शन में वापस आए हैं। शब्दों में बयान नहीं कर सकता कि चिंटूजी को लेंस के जरिए देखकर कैसा लगा।'
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं । वो अपने फैंस के ट्वीट को रिट्वीट भी करते हैं । हाल ही में बिग बी ने अपने टि्वटर अकाउंट पर एक यूजर के जरिए शेयर टिक-टॉक विडियो को रीट्वीट किया है। इस विडियो में एक कैमरामैन रनिंग कॉम्पटीशन को कवर करता दिख रहा है। इस दौरान वह इतनी तेज भागता है कि कॉम्पटीशन में हिस्सा ले रहे एथलीट्स से भी आगे निकल जाता है। बिग बी को यह विडियो पसंद आया और उन्होंने इसे शेयर करते हुए अपनी राय रखी कि इनाम 'कैमरामैन को' मिलना चाहिए।
सैफ अली खान ने पिछले दिनों पत्नी करीना कपूर का बर्थडे अपने महल 'पटौदी पैलेस' में मनाया था । वहां की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं । पटौदी पैलेस अब एक खास वजह से चर्चा में आ गया है । दरअसल, भारतीय टेलीविजन के इतिहास में पहली बार इस शानदार महल में एक शो लॉन्च होगा । इस शो का नाम ‘ये जादू है जिन्न का’ है । इसकी कहानी एक खूबसूरत नवाब अमन जुनैद खान के आस-पास घूमती है, जिस पर बुरे जिन्न का साया है। अदिति शर्मा (रोशनी), जोकि एक तवायफ की बेटी है, वह अच्छी सोच की है, वह अमन को जिन्न की बुरी आत्मा से बचाने की कोशिश करेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sara Ali Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सारा अली खान ने अपने नन्हे फैन को दिया फ्लाइंग किस
सारा अली खान एक बड़ी स्टार किड होने के बावजूद अपने फैन्स और मीडियाकर्मियों के साथ अच्छे से पेश आती हैं । इसी का एक उदाहरण तब देखने को मिला जब सारा ने अपने नन्हे फैन को भी प्यार भरा रिस्पॉन्स दिया। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है । इसमें वह मीडिया के कैमरे के लिए पोज देती हैं और आगे अपनी कार की ओर बढ़ती जाती हैं। इसी दौरान कुछ बच्चे बिल्डिंग में ऊपर से 'सारा दीदी' चिल्लाते हुए सुनाई देते हैं। सारा कार में बैठते हुए अपे सभी नन्हे फैंस को फ्लाइंग किस करती हैं ।
टि्वंकल खन्ना ने ऋतिक रोशन को 'वॉर' की सफलता के लिए दिए दी बधाई
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'वॉर' ने बिना ज्यादा प्रमोशन के ही बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की है । मूवी को मिले शानदार रिस्पॉन्स पर अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने भी रिएक्ट किया। ट्विंकल ने ट्वीट करते हुए अपने दोस्त ऋतिक को फिल्म की सफलता पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'मैं अपने दोस्त ऋतिक रोशन को लेकर बेहद उत्साहित हूं। वह अपनी फिल्म वॉर से बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। अच्छे लोगों के साथ अच्छा ही होता है'। ऋतिक रोशन ने भी रिस्पॉन्स दिया और लिखा, 'यह बहुत ही प्यारा है ट्विंकल'।
Thrilled for my friend @iHrithik where he is smashing the box office with his #War Good things happen to good people:)
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।