{"_id":"5c00fcacbdec224160711622","slug":"rishi-kapoor-s-house-in-pakistan-will-soon-turn-into-a-museum","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपूर खानदान के लिए पाकिस्तान से आई अच्छी खबर, विदेशी मंत्री ने किया ऐलान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कपूर खानदान के लिए पाकिस्तान से आई अच्छी खबर, विदेशी मंत्री ने किया ऐलान
Fri, 30 Nov 2018 02:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Nov 2018 02:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ऋषि कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कपूर खानदान के लिए पाकिस्तान से अच्छी खबर आई है। खबर पाकिस्तान में स्थित अभिनेता राज कपूर की पुश्तैनी हवेली से जुड़ी है। अभिनेता ऋषि कपूर के अनुरोध पर पाकिस्तान सरकार ने फैसला किया है कि इस हवेली को जल्द ही संग्रहालय बनाया जाएगा। पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार स्थित कपूर खानदान की इस इमारत को राष्ट्रीय विरासत का दर्जा मिला हुआ है।
2 of 4
ऋषि कपूर
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भारतीय पत्रकारों के एक समूह को यह जानकारी दी है। पाकिस्तान के गृह मंत्री ने कहा है कि, कपूर ने उन्हें फोन करके अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि पेशावर में बने हुए उनके पारिवारिक घर को संरक्षित रखा जाए। हमने कपूर के इस अनुरोध का मान रखा और इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।
3 of 4
ऋषि कपूर
- फोटो : self
वह आगे कहते हैं कि ऋषि कपूर ने मेरे 2016 में जयपुर प्रवास के दौरान और अपने खानदानी घर को संग्रहालय बनाने की बात कही थी। अब उनकी इस बात पर गौर करते हुए संघीय एवं प्रांतीय सरकारें इस पर काम कर रही हैं। 1947 के बाद कपूर परिवार मुंबई आकर बस गया। बता दें कि अभिनेता दिलीप कुमार का पुश्तैनी घर भी किस्सा ख्वानी बाजार के पास ही स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ऋषि कपूर
आपको बता दें कि, राज कपूर के दादा और पृथ्वीराज कपूर के पिता बशेस्वरनाथ ने इस हवेली का निर्माण करवाया था। 1924 में इसी घर में अभिनेता राज कपूर का जन्म हुआ था। 5 मंजिला यह हवेली उस समय इलाके का सबसे खूबसूरत हवेली थी। हालांकि हवेली समय के साथ जर्जर हो गई है। 60 कमरे इस हवेली में बचे हुए हैं। बंटवारे से पहले तक कपूर का परिवार यहीं रहता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।