{"_id":"5c00f43ebdec2241522c500e","slug":"deepika-padukone-and-ranveer-singh-were-spotted-siddhivinayak-temple-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के 10 दिन बाद सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे दीपिका-रणवीर, हजारों भक्तों के साथ लाइन में लग की पूजा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के 10 दिन बाद सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे दीपिका-रणवीर, हजारों भक्तों के साथ लाइन में लग की पूजा
Fri, 30 Nov 2018 01:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Nov 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
deepika ranveer
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को 10 दिन बीत चुके हैं और अब ये नया-नवेला जोड़ा भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचा । 28 नवंबर को हुए मुंबई रिसेप्शन के बाद दीपिका और रणवीर एक बार फिर मीडिया के कैमरों में स्पॉट हुए । दरअसल, दोनों सिद्धीविनायक मंदिर में गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए निकले थे।
2 of 5
deepika ranveer
- फोटो : instagram
रणवीर और दीपिका मंदिर पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए फैंस की भीड़ लग गई । दीपिका और रणवीर एक बार फिर एक जैसे कलर के कपड़ों में नजर आए । दीपिका ग्रे कलर के अनारकली सूट में दिखीं। वहीं रणवीर क्रीम कलर के पायजामे कुर्ते में हैंडसम लग रहे थे ।
दीपिका ने सोलह-श्रृंगार किया हुआ था। हाथ में चूड़ा, मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र पहने बिल्कुल नई दुल्हन लग रही थीं। रणवीर और दीपिका लिस प्रोटेक्शन के बीच मंदिर पहुंचे थे । आज भगवान का आशीर्वाद लेकर दीपवीर अपने शादीशुदा जीवन की नई शुरुआत कर रहे हैं ।
दीपिका और रणवीर के साथ उनकी पूरी फैमिली भी सिद्धीविनायक मंदिर पहुंची । दीपवीर ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और उन्हें भी पोज दिए । बता दें कि हाल ही में 28 नवंबर को दीपिका-रणवीर ने मुंबई में एक ग्रांड रिसेप्शन दिया था । इसके बाद अब 1 दिसंबर को भी एक रिसेप्शन होगा ।
14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी के बाद दीपवीर ने बेंगलुरु में एक रिसेप्शन दिया था । इसके बाद दो रिसेप्शन मुंबई में हुए । अब आखिरी रिसेप्शन बॉलीवुड हस्तियों के लिए होगा । 28 तारीख को हुए रिसेप्शन में रणवीर और दीपिका ने ऑफ व्हाइट कलर का आउटफिट पहना था । अब सबकी नजरें 1 तारीख को होने वाले रिसेप्शन पर हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।