फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका ही नहीं ये हीरोइनें भी अपने से आधी उम्र के लड़कों को कर रहीं डेट, एक का तो हो चुका है तलाक

Fri, 30 Nov 2018 01:53 PM IST
Trainee Trainee एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 30 Nov 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Sushmita Sen Malaika Arora are 3 actresses who dating celebrity with huge age gap
Priyanka Sushmita and Malaika - फोटो : twitter

अक्सर आपने लोगों से कहते सुना होगा कि 'प्यार की कोई उम्र नहीं होती'। ऐसा लगता है इस मुहावरे को बॉलीवुड के स्टार्स ने कुछ इस तरह दिल से लगाया कि निजी जिंदगी का हिस्सा ही बन गया। वैसे तो आए दिन बॉलीवुड में स्टार्स के अफेयर, ब्रेकअप और शादी की खबरें लाइमलाइट में रहती हैं। इन दिनों बॉलीवुड में सुगबुगाहट है उन रिश्तों की जो उम्र का फासला अधिक होने की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। तो चलिए आज आपको बॉलीवुड की उन 3 जोड़ियों के बारे में बताते हैं जिनके अफेयर की खबरें इस वजह से चर्चा में है क्योंकि लड़कियां उम्र में लड़कों से ज्यादा बड़ी हैं। 

Priyanka Chopra Sushmita Sen Malaika Arora are 3 actresses who dating celebrity with huge age gap
sushmita and rohman - फोटो : twitter

सुष्मिता सेन- रोमन शॉल
ब्रह्मांड सुंदरी रह चुकीं सुष्मिता सेन इन दिनों ब्वॉयफ्रेंड रोमन से अफेयर की खबरों को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। यहां तक कि दोनों सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार भी कही न कही कर चुके हैं। अक्सर दोनों को साथ में घूमते-फिरते देखा जाता है। हाल ही में सुष्मिता ने अपना 43वां बर्थडे भी रोमन शॉल के साथ सेलिब्रेट किया। खबर थी कि सुष्मिता जल्द ही रोमन के साथ शादी कर सकती हैं। इस पर सुष्मिता ने रोमन और अपनी दोनों बेटियों के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था, 'अभी मैं 'रोमान'सिंग के मूड में हूं। शादी का कोई इरादा नहीं है।' इससे साफ जाहिर है कि सुष्मिता रोमन को डेट तो कर रही हैं लेकिन अभी शादी नहीं करने वालीं। सुष्मिता और रोमन के बीच उम्र का फासला काफी अधिक है। सुष्मिता 42 साल ही है जबकि रोमन 27 के, यानी कि दोनों के बीच उम्र का फासला 15 साल का है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#Repost @rohmanshawl with @make_repost ・・・ Hey hey look who’s birthday it is !! Happy birthday my jaan ❤️ I know i am a man of few words so let me choose them wisely !! The most important day of your life so lets make the most of it,may you have a wonderful year ....for amazing times ahead !! #SS I LoVe YoU #forever !! (I LOVE YOU MOREEEEE MY JAAN) 😍💋❤️💃🏻🎵 yours, Birthday Girl!!!😉🎉💃🏻 #myfirstrepost 😄

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#duggadugga ❤️

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on

Priyanka Chopra Sushmita Sen Malaika Arora are 3 actresses who dating celebrity with huge age gap
priyanka chopra - फोटो : TOI

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी करने जा रहे हैं। शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यहां तक कि मेहमानों का पहुंचना भी शुरू हो चुका है। निक जोनस अमेरिकी पॉप सिंगर हैं जबकि प्रियंका बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में काम कर चुकी हैं। दोनों की शादी में काफी खर्चा किया जा रहा है जिसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि पैलेस को 3डी लाइट से सजाया गया है। इसके साथ ही मेहमानों के ठहरने से लेकर दूल्हे की एंट्री के खास इंतजाम किए गए हैं। इन दोनों की शादी इस वजह से भी चर्चा में बनी हुई है क्योंकि दोनों के बीच उम्र का फासला ज्यादा है। निक जोनस 26 साल के हैं जबकि प्रियंका चोपड़ा 36, यानी कि प्रियंका उम्र में निक से 10 साल बड़ी हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

One thing I love about Indian Paparazzi is they are very loving..they respect these celebritis and even show love ❤️ . . . #priyankachopra #nickjonas #prick #priyankanickengagement #love #bollywood #hollywood #quantico #baywatch #newyork #nyc #la #losangeles #makeup #hair #eyes #joejonas #sophieturner #jonasbrothers @priyankachopra @nickjonas @sophiet @joejonas

A post shared by Imperfect Perfections (@priyankachopra_globe) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Sushmita Sen Malaika Arora are 3 actresses who dating celebrity with huge age gap
Malaika Arora

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर
इस लिस्ट में तीसरा नाम आता है मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का। इन दोनों ने अपने रिश्ते को कबूल तो नहीं किया है लेकिन दोनों का अफेयर इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा है। आए दिन यह दोनों एक दूसरे का हाथ थामे कभी रियलिटी शो में तो कभी देर रात डिनर डेट पर देखे जाते हैं। मलाइका इस वक्त करण जौहर और किरण खेर के साथ रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' को जज कर रही हैं। इस शो का एक वीडियो वायरल हुआ था जिससे इन दोनों के अफेयर की खबरों को और जोर मिला। वीडियो में करण जौहर मलाइका से पूछते हैं आपको अर्जुन कपूर का शो में आना कैसा लगा? मलाइका ने कहा - 'हॉट और ईमानदारी से भरपूर था। मुझे हर एक चीज पसंद आई।' इन दोनों में भी उम्र का फासला ज्यादा है। मलाइका अरोड़ा 45 की हैं जबकि अर्जुन कपूर 33 के, यानी कि मलाइका अर्जुन से 12 साल बड़ी हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

arjun kapoor why you were hinding face @malaikaarorakhanofficial @arjunkapoor @karanjohar @sanjaykapoor2500 @maheepkapoor #spotting last night #dinner In juhu #sohohouse #malaikaarorakhanfanclub #malaikaarjunkapoor #tkaranjohar #sanjaykapoorfan #maheepkapoorforsatyanijewels #newcouple #bollywood #arjunkapoorhairstyle ##arjunkapoorforever #malaikaarorakhanlovers #therealkareenakapoor #janhvikapoor#instafast

A post shared by krishna mishra (@krishna.mishra010) on

विज्ञापन
Priyanka Chopra Sushmita Sen Malaika Arora are 3 actresses who dating celebrity with huge age gap
arjun malaika - फोटो : instagram

मलाइका हाल ही में एक तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट की स्टोरी में एक तस्वीर शेयर की तो उसके बाद वह सुर्खियों में आ गईं। इस तस्वीर की खास बात ये थी कि उनके गले में AM लिखा हुआ एक पेंडेंट था। जैसे ही फैंस ने मलाइका के गले में ये पेंडेंट देखा तो सभी ने उसे मलाइका और अर्जुन के नाम से जोड़कर देखा। लोगों ने इसे मलाइका का इजहार-ए-इश्क मान लिया लेकिन मलाइका ने दूसरी स्टोरी शेयर कर अपने फैंस का दिल तोड़ दिया। उन्होंने दूसरी फोटो से बताया कि यह पेंडेंट उनकी फ्रेंड वाहबिज मेहता ने गिफ्ट किया है। जिसका मतलब M A यानी मलाइका अरोड़ा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed