{"_id":"580da4924f1c1b2f77bc23d2","slug":"rishi-kapoor-said-i-was-offered-a-pakistani-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋषि कपूर को मिला था पाक फिल्म का ऑफर, जानिए क्यों ठुकरा दिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऋषि कपूर को मिला था पाक फिल्म का ऑफर, जानिए क्यों ठुकरा दिया
Mon, 24 Oct 2016 12:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 24 Oct 2016 12:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करन जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' इन दिनों पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान को लेकर विवादों में घिरी है। इसी दौरान ऋषि कपूर ने कहा है कि उन्हें भी एक पाकिस्तानी फिल्म का ऑफर मिला था लेकिन उन्होंने फिल्म ठुकरा दी।
ऋषि कपूर ने पाकिस्तानी फिल्म करने से किया इंकार, कहा- आतंकी देश का हिस्सा नहीं बनना
2 of 5
ऋषि ने कहा कि उन्हें लगता है कि उनका पाकिस्तानी फिल्म में काम करना लोगों को पसंद नहीं आएगा। एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में ऋषि कपूर ने ये बात बताई। इस दौरान उनसे पाकिस्तानी कलाकारों के बैन करने के बारे में सवाल पूछा गया।
ऋषि कपूर ने पाकिस्तानी फिल्म करने से किया इंकार, कहा- आतंकी देश का हिस्सा नहीं बनना
3 of 5
तब ऋषि ने कहा कि पाकिस्तानी कलाकारों को भारत सरकार की ओर से वर्क परमिट जारी किया जाता है। उन लोगों ने उड़ी हमले की निंदा करने से इंकार कर दिया। जिससे ऋषि को भी काफी तकलीफ हुई। आगे ऋषि कहते हैं कि जो फिल्म बन चुकी है उसे बैन करने से कोई फायदा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषि कपूर ने पाकिस्तानी फिल्म करने से किया इंकार, कहा- आतंकी देश का हिस्सा नहीं बनना
4 of 5
ऋषि ने कहा कि फिल्म बनाने में काफी पैसा लगता है। उन्हें भी एक पाकिस्तानी फिल्म ऑफर हुई थी। लेकिन उन्होंने मूवी नहीं की। ऋषि ने कहा, 'मुझे एक भारतीय होने पर गर्व है। अगर पाकिस्तान एक आतंकी देश है तो मैं उस देश का हिस्सा नहीं बनना चाहता।'
विज्ञापन
ऋषि कपूर ने पाकिस्तानी फिल्म करने से किया इंकार, कहा- आतंकी देश का हिस्सा नहीं बनना
5 of 5
बता दें कि उड़ी हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगाने की मांग काफी जोर-शोर से उठी थी। राज ठाकरे की पार्टी मनसे ने तो पाकिस्तानी कलाकारों को 48 घंटे में भारत छोड़ने की धमकी तक दे दी थी। इसके बाद मनसे ने करण जौहर की मूवी ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का विरोध करने का फैसला किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।