ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर बेहद एक्टिव रहते हैं और तमाम विषयों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। पिछले कई महीने से देश से दूर रह रहे ऋषि कपूर दोस्तों और परिवार को मिस कर रहे हैं तभी तो वो समय-समय पर पुरानी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
83 साल के इस एक्टर को इस तरह देख फैंस भी खा गए धोखा, ऋषि कपूर ने तस्वीर शेयर कर लिए मजे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषि कपूर ने अब एक मजेदार तस्वीर शेयर की है जो उनकी पहली फिल्म बॉबी से है। यह फिल्म साल 1973 में रिलीज हुई थी। ऋषि कपूर ने अपने को-एक्टर की इस तस्वीर को बेबी फिल्टर के बाद शेयर किया है।
Bobby revisited by Prem ji. pic.twitter.com/VqIbEl5263
— Rishi Kapoor (@chintskap) June 7, 2019
पत्नी नीतू कपूर संग ऋषि कपूर सितंबर 2018 से न्यूयॉर्क में ही हैं। सूत्रों की मानें तो यह कपल इस साल सितंबर तक घर वापसी कर लेगा। बता दें कि न्यूयॉर्क के लिए रवाना होने से पहले ही ऋषि कपूर ने ट्वीट किया था कि वह काम से कुछ समय की छुट्टी लेकर मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए अमेरिका जा रहे हैं, कृपया करके कोई भी परेशान ना हो और बेकार की खबरें ना फैलाएं। पर ऋषि कपूर ने अपने इस ट्वीट में अपनी बीमारी को लेकर कोई बात नहीं की थी।
बीते मई के महीने में ही उन्होंने बताया था कि अब मैं कैंसर फ्री हो चुका हूं। एक इंटरव्यू में ऋषि ने कहा था 'मेरे आठ महीने का ट्रीटमेंट 1 मई को शुरू हुआ था। पर भगवान ने मुझ पर बहुत दया दिखाई है, अब जाकर मैं कैंसर फ्री हो चुका हूं।'