{"_id":"5d2f84008ebc3e6d181025e2","slug":"rishi-kapoor-support-kangana-ranaut-on-ban-of-journalists-guild-of-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंगना रनौत के समर्थन में उतरे ऋषि कपूर, बोले- लोग कुछ भी लिख देते हैं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना रनौत के समर्थन में उतरे ऋषि कपूर, बोले- लोग कुछ भी लिख देते हैं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 18 Jul 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
rishi kapoor support kangana ranaut
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'जजमेंटल है क्या' के एक इवेंट में कंगना रनौत का एक जर्नलिस्ट से विवाद हो गया था, जिसके बाद से वो लगातार सुर्खियों में हैं। ऐसे में पत्रकारों के एक समूह ने कंगना को बैन करने की भी बात कही। इसके बाद फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने माफी मांगी थी और फिर कंगना रनौत ने एक वीडियो जारी कर सफाई दी थी। अब इस मामले पर ऋषि कपूर का बयान आया है और उन्होंने कंगना का समर्थन किया है।
2 of 7
rishi kapoor
मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में ऋषि कपूर ने कहा- पिछले 10 महीनों में मैंने मीडिया से कोई बात नहीं की। लेकिन मैं इस बात को मानता हूं कि मीडिया ने हमेशा मेरा सपोर्ट किया है। मैं कंगना रनौत की बात का समर्थन करता हूं कि कुछ लोग कुछ भी लिख देते हैं और इसका असर ये होता है कि गंभीर किस्म के पत्रकार विवादों में घिर जाते हैं।'
3 of 7
rishi kapoor
ऋषि कपूर ने आगे कहा, 'कई दिनों से मीडिया में ऐसी अफवाहें आ रही हैं कि मैं अपनी आने वाली फिल्म 'झूठा कहीं का' के प्रोड्यूसर से नाराज हूं। क्योंकि वह फिल्म 19 जुलाई को रिलीज कर रहे हैं। मेरी कई दिनों से मीडिया से कोई बातचीत नहीं हुई है। मैंने कब ये कहा कि मैं नाराज हूं? मैं कई महीनों से अपने अपने देश में ही नहीं हूं। ये सही नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
rishi kapoor
- फोटो : social media
हाल ही में ऋषि ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैंसर के दौरान उनकी कैसी हालत हो गई थी । मुंबई मिरर को ही दिए इंटरव्यू में ऋषि ने बताया, 'सभी को बताना चाहता हूं कि अब मैं पूरी तरह से कैंसर मुक्त हूं । मैं कुछ हफ्तों बाद भारत आ जाऊंगा । एक-डेढ साल में मुझे चेकअप कराने आना होगा । जब मैं पहली बार यहां आया था तो सभी मेरे लिए चिंतित थे । मैं दिल्ली में शूटिंग कर रहा था तब पता चला कि मुझे कैंसर है । शूटिंग के लिए मुझे अपने बाल सफेद करवाने पड़े थे ।'
विज्ञापन
5 of 7
Mawra Hocane, Rishi Kapoor
- फोटो : social media
'इसके बाद मुझे Sloan Kettering हॉस्पिटल आना पड़ा । मैं अपने डाई बालों के साथ ही यहां आया था । मेरी तस्वीरें देखने के बाद खबर आई कि ऋषि कपूर किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और वो न्यूयॉर्क में इलाज करवाने गए हैं । मेरे सफेद बालों को देख लोगों को लगा कि मैं बहुत बीमार हूं और जैसे रातों-रात मेरे बालों में बदलाव आ गया हो ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।