बीते कुछ दिनों में बॉलीवुड स्टार्स से जुड़ी ऐसी खबरें आई जिसने फैंस को परेशान कर दिया। फिर चाहे हाल ही में कैंसर से फ्री हो चुके ऋषि कपूर हों या फिर सोनाली बेंद्रे। इन सभी ने बीमारी को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। हालांकि कई स्टार्स ऐसे हैं जो अभी भी इस खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं। कैंसर से फ्री हो चुके ऋषि कपूर ने हाल ही में इंटरव्यू के दौरान किन किन तकलीफों से गुजरना पड़ा यह एक्सपीरियंस शेयर किया है। जानिए ऐसे कौन से स्टार्स हैं जो अपना दर्द फैंस के साथ शेयर कर चुके हैं।
जानलेवा बीमारी के चलते क्या हो गई थी इन 5 स्टार्स की हालत, खुद किया था खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषि कपूर ने पहली बार अपनी बीमारी पर खुलकर बात की है। डेक्कन क्रॉनिकल के साथ एक इंटरव्यू में ऋषि कपूर ने कहा कि 'बीमारी के वक्त नीतू मेरे साथ एक चट्टान की तरह सहारा बनी रहीं। मेरे खाने और पीने पर इस तरह ध्यान रखना किसी के लिए बहुत मुश्किल है। मेरे दोनों बच्चे रणबीर और रिद्धिमा हमेशा मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। अमेरिका में मेरा इलाज 1 मई से शुरू हुआ जो 8 महीने तक चला। भगवान दयालु है। अब मैं कैंसर से मुक्त हो चुका हूं। मुझे बोन मैरो ट्रांसप्लान्ट कराना पड़ेगा, जिसके लिए अभी कम से कम दो महीने और लगेंगे। मेरे ठीक होने के पीछे बड़ी वजह मेरे परिवार का साथ होना है। साथ ही फैंस ने मेरे लिए लगातार दुआएं कीं। मैं सभी को शुक्रिया कहता हूं।'
सोनाली बेंद्रे भी कैंसर मुक्त हो चुकी हैं। सोनाली ने कई बार सोशल मीडिया और इंटरव्यू के दौरान अपना दर्द लोगों से शेयर किया। सोनाली ने बाताया कि जब उन्हें कैंसर के बारे में पता चला तो वह रात कैसे बीती थी। सोनाली ने कहा, 'जब इस बारे में सुना तो मुझे ऐसा लगा जैसे कोई ट्रेन आपके ऊपर से गुजर गई हो। मैं उस दिन बिल्कुल भी नहीं सोई। उस रात मैंने सभी चीजों को पहचाना, मंजूर किया और सोचा कि मैं आखिरी बार ये सोचते हुए रो रही हूं कि ये मुझे कैसे हुआ और क्यों हो रहा है। मैंने उस पल में फैसला कर लिया था कि अब कोई रोना नहीं होगा। बस स्माइल और खुशियां होंगी। जब मैंने सूरज को आते देखा तो वो मुझे क्लिक कर गया। मैंने अपनी फैमिली और दोस्तों को तस्वीर भेजी और कहा कि 'Girls, Switch on the Sunshine'
एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने कैंसर का डटकर मुकाबला किया है। पिछले साल 22 सितंबर को ताहिरा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है। इलाज के साथ ताहिरा लगातार कैंसर को लेकर जागरूकता फैला रही हैं। अब ताहिरा ने इंस्टाग्राम पर एक और पोस्ट शेयर की है। 'सबसे पहले इसे स्वीकार करना बहुत जरूरी है। मैंने यह महसूस किया कि मानसिक और शारीरिक रूप से मुझमें कई बदलाव हुए। लंबे बाल मुझे हमेशा पसंद रहे हैं। फिर मेरे बाल झड़ने शुरू हो गए। मैंने नकली बाल और कैप पहने। गंजे होने से लेकर छोटे बाल तक मैंने जिंदगी के हर पल को एंजॉय किया।'
कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का सामना कर रही नफीसा अली ने खुलासा किया है कि वह जिंदगी में कोई अनहोनी होने से पहले अपने तीसरे नाती या नतनी को देखना चाहती हैं। नफीसा अली ने कहा है- मेरे बच्चे मेरी ताकत है जो मुझे कैंसर से लड़ने की शक्ति दे रहे हैं। मेरी बेटी तीन महीने से प्रेग्नेंट हैं। मैं चाहती हूं कि मैं अपने होने वाले तीसरे नाती या नातिन को देख सकूं। नफीसा ने यह भी बताया कि उन्हें कैंसर का पता कैसे चला। नफीसा अली ने कहा- 'दो महीने पहले मैंने पेट में दर्द के चलते दिल्ली में डॉक्टर से मुलाकात की। पांच दिन दवाईयां खाने के बाद दर्द कम नहीं हुआ। इसके बाद डॉक्टरी जांच में पता चला कि मुझे तीसरे स्टेज का कैंसर है।'